झुंझुनू. यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई. इसमें तय किया गया कि जो कार्यकर्ता सक्रिय होकर काम नहीं कर रहे हैं, उनकी छुट्टी की जाएगी. इसके अलावा बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और कांग्रेस की कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए 'वन बूथ टेन यूथ' मुहिम चलाने का फैसला लिया गया.
बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता परेशान है. महंगाई तेजी से बढ़ रही है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. जनता त्रस्त हो चुकी है. ऐसे में यूथ कांग्रेस भाजपा की गलत नितियों से लोगों को अवगत कराएगी.
भाजपा की कथनी और करनी में अंतर
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता जनता को भाजपा की कथनी करनी के बारे में भी बताएंगे. साथ ही कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए 'वन बूथ टेन यूथ' आईटी सेल की शुरुआत करने की बात कही गई.
यह भी पढे़ें : ब्यूरोक्रेसी को लेकर गहलोत सरकार सख्त, तबादला संशोधन सूची के बजाय आधा दर्जन IAS अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज
मीडिया से बातचीत में यूथ कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष संजीता सिहाग ने बताया कि कार्यकर्ता सक्रिय होकर कांग्रेसी सरकार के सतर्क राजस्थान अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे. यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुधींद्र मुंड ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले में जरूरतमंदों को राहत सामग्री, मास्क और सैनिटाइजर बांटे जाएंगे.
ये कार्यकर्ता रहे मौजूद
झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आमिर खान, मंडावा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नवाज शरीफ, सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनफूल डेला, पिलानी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विपिन नूनिया, खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनूप पटेल, उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नरेंद्र जैतपुरा, जिला उपाध्यक्ष संदीप धत्तरवाल, जिला महासचिव सुशील मालसरिया, राजेश महला, प्रदेश महासचिव कर्मयोगी कुलहरी मौजूद रहें.