ETV Bharat / state

विश्व पर्यावरण दिवस: अलवर और जालोर में किया गया पौधारोपण

author img

By

Published : Jun 5, 2020, 7:04 PM IST

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अलवर और जालोर में पौधारोपण किया गया. अलवर के मुंडावर उपखंड क्षेत्र में लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. वहीं, जालोर के रानीवाड़ा में सूरजवाड़ा सरपंच कृष्णा राजपुरोहित ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

Jalore Raniwara News, विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अलवर के मुंडावर में किया गया पौधारोपण

मुंडावर (अलवर). शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मुंडावर उपखंड क्षेत्र में पौधारोपण किया गया. इस दौरान ऑनलाइन पोस्टर और चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. साथ ही लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.

थानाधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा और कर्म विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान के तपन कौशिक सहित अन्य कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर, शिक्षण संस्थान परिसर और सार्वजनिक स्थानों में पौधरोपण किया. उन्होंने पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों को पर्यावरण सरंक्षण करने की शपथ दिलाई.

पढ़ें: Special : सतर्कता के साथ शुरू हुए सैलून, PPE किट पहन स्टाफ कर रहे काम

मुंडावर में सार्वजनिक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया. भाजपा जिला उपाध्यक्ष महासिंह चौधरी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विजय कुमार, सीताराम चौधरी मौजूद रहे. वहीं, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश महासचिव महेश गुर्जर के नेतृत्व में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस दौरान जवाहर जांगिड़, चरणसिंह गुर्जर, राहुल मुक्कड़ और होशियार गुर्जर मौजूद रहे.

जालोर के रानीवाड़ा में भी पौधारोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

जालोर के रानीवाड़ा में लॉकडाउन के नियमों की पालना करते हुए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों ने पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया. रानीवाड़ा के सूरजवाड़ा सरपंच कृष्णा राजपुरोहित और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने पौधारोपण कर क्षेत्रवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

Jalore Raniwara News, विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जालोर में पौधारोपण

इस मौके पर सरपंच कृष्णा राजपुरोहित ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण करके ही हम सृष्टि की रक्षा कर सकेंगे. साथ ही इससे एक सुखद और आनंददायक जीवन भी सभी जीवों को मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते हमारे सामने कठिन परिस्थितियां उत्पन्न हो गई हैं. हर नागरिक ये सोचने पर मजबूर हो गया है कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ करके हम पर्यावरण को क्षति पहुंचाएंगे तो कीमत भी हमें चुकानी पड़ेगी. वहीं, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सारण ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हम प्रेरणा ले सकते हैं कि कैसे अपने पर्यावरण की रक्षा करके प्रकृति के साथ समन्वय स्थापित किया जा सकता है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.