ETV Bharat / state

जालोर: 2 दिन पहले गठित भीनमाल भाजपा कार्यकारिणी को किया गया निरस्त - BJP Executive

भीनमाल नगर मंडल की नई कार्यकारिणी को निरस्त कर दिया गया है. नई कार्यकारिणी का गठन 2 दिन पहले ही हुआ था. जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव ने प्रेस नोट जारी करते हुए कार्यकारिणी को निरस्त करने के बारे में जानकारी दी.

New executive canceled,  BJP Executive,  Jalore BJP
भीनमाल भाजपा कार्यकारिणी को किया निरस्त
author img

By

Published : Jul 7, 2020, 7:23 PM IST

भीनमाल (जालोर). भीनमाल भाजपा नगर मंडल की नई कार्यकारिणी को निरस्त कर दिया गया है. नई कार्यकारिणी का गठन 2 दिन पहले ही हुआ था. भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव ने प्रेस नोट जारी करते हुए कार्यकारिणी को निरस्त करने के बारे में जानकारी दी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन प्रदेशाध्यक्ष के आदेश के अनुसार किया जाएगा. मण्डल कार्यकारिणी का गठन नियमानुसार नहीं होने के चलते निरस्त करने की बात कही जा रही है. कार्यकारिणी को निरस्त करने के बाद एक बार फिर पार्टी की कलह सबके सामने आ गई है.

New executive canceled,  BJP Executive,  Jalore BJP
2 दिन पहले हुआ था गठन

पढ़ें: बिल माफी की मांग के बीच राजस्थान में लगातार बढ़ रहा बिजली चोरी का आंकड़ा

भाजपा जिलाध्यक्ष की तरफ से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि मण्डल कार्यकारिणी का गठन त्रुटी पूर्ण संरचना से हुआ था. जिसका संज्ञान लेते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने मण्डल कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है.

2 दिन पहले हुई थी नई कार्यकारिणी की घोषणा

जालोर जिले के भीनमाल भाजपा नगर मंडल के कार्यकारिणी की घोषणा शनिवार को की गई थी. जिसमें 6 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 6 मंत्री बनाए गए थे. प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देशानुसार जालोर जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव, भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी और भीनमाल नगर अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी के निर्देश पर भाजपा नगर मंडल भीनमाल कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी.

जिसमें नगर उपाध्यक्ष पद पर महादेवाराम घांची, वंदना शर्मा, विक्रम सिंह ईराणी, ओमप्रकाश सांखला, संतोष सोनी, अक्षिता जैन नियुक्त किए गए थे और नगर महामंत्री पद पर प्रवीण एम. दवे, मुकेश महेश्वरी और श्रवण जीनगर नियुक्त किए गए. इसके साथ ही नगर मंत्री पद पर भाविका नामदेव, माधाराम राणा, रेणु जीनगर, बरजंगाराम देवासी, सीमा अग्रवाल और हरीश बंजारा को नियुक्त किया गया था.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.