ETV Bharat / state

चंद्रायन 2 पर बोले बीडी कल्ला...कहा- आज हम दुनिया भर में गौरवशाली क्षण का साक्षी बनने जा रहे हैं ये कांग्रेस की देन है - BD Kalla said on Chandrayaan 2

राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री और जैसलमेर के प्रभारी मंत्री बीडी कल्ला शुक्रवार को जैसलमेर दौरे पर रहे. इस दौरान प्रभारी मंत्री कल्ला ने मीडिया से रूबरू होते हुए भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-2 को लेकर बात की.

बीडी कल्ला, B D Kalla
author img

By

Published : Sep 6, 2019, 11:11 PM IST

जैसलमेर. राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री और जैसलमेर के प्रभारी मंत्री बीडी कल्ला शुक्रवार को जैसलमेर दौरे पर रहे. इस दौरान प्रभारी मंत्री कल्ला ने मीडिया से रूबरू होते हुए भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-2 को लेकर बात की.

बीडी कल्ला ने कहा कि चंद्रयान 2 की सफलता कांग्रेस की देन

पढ़ें- नागौर-बीकानेर हाइवे पर पलटी कार, हादसे में नागौर विधायक घायल

जहां मंत्री ने कहा कि दुनिया भर में आज भारत अंतरिक्ष विज्ञान में तरक्की करता दिखाई दे रहा है यह कांग्रेस सरकार की देन है. उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने दूरदृष्टि दिखाते हुए इसरो की स्थापना की थी. जिसे बाद में इंदिरा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और मनमोहन सिंह ने आगे बढाया था और यह कांग्रेस के समय की ही नीतियां थी. जिसके बाद आज हम दुनिया भर के सामने एक गौरवशाली क्षण के साक्षी होने जा रहे हैं.

Intro:Body:चन्द्रयान 2 की सफलता का श्रेय लेने की होड
मंत्री बीडी कल्ला ने अंतरिक्ष विज्ञान में तरक्की यह कांग्रेस सरकार की देन
कहा कि नेहरू जी ने दूरदृष्टि दिखाते हुए इसरो की स्थापना की
इंदिरा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री व मनमोहन सिंह ने आगे बढाया
बयान से कहीं न कहीं वैज्ञानिकों की भावनाओं को लगता ठेस

जैसलमेर। राजनेता अपने राजनैतिक क्षेत्र में राजनीति करते हैं तो समझ में आता है लेकिन जब यह राजनीति धरातल से उठ कर अंतरिक्ष तक पहुंच जाये तो राजनीति के स्तर के आंकलन की आवश्यकता महसूस होती है। जी हां जहां आज पूरा देश चन्द्रयान 2 की सफलता को लेकर उत्साहित दिखाई दे रहा और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत एक नई इबारत लिखने की ओर बढ रहा है ऐसे में राजस्थान सरकार के उर्जा मंत्री बीडी कल्ला इसमें भी राजनीति करने से नहीं चूके।

राजस्थान सरकार के केबीनेट मंत्री व जैसलमेर के प्रभारी मंत्री बीडी कल्ला आज जैसलमेर दौरे पर हैं जैसलमेर दौरे के दौरान प्रभारी मंत्री कल्ला ने मीडिया से रूबरू होते हुए भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-2 को लेकर बात करते हुए कहा कि दुनिया भर में आज भारत अंतरिक्ष विज्ञान में तरक्की करता दिखाई दे रहा है यह कांग्रेस सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने दूरदृष्टि दिखाते हुए इसरो की स्थापना की थी जिसे बाद में इंदिरा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री व मनमोहन सिंह ने आगे बढाया था और यह कांग्रेस के समय की ही नीतियां थी कि आज हम दुनिया भर के सामने एक गौरवशाली क्षण के साक्षी होने जा रहे हैं।
चन्द्रयान-2 की सफलता का श्रेय लेने की होड में भले ही कांग्रेस श्रेय लेने का प्रयास करे और इसे केन्द्र की बीजेपी सरकार की उपलब्धि नहीं माने लेकिन इस विषय पर राजनीति करना कहीं न कहीं उन वैज्ञानिकों की भावनाओं को जरूर ठेस पहुंचाने वाला होगा जिन्होंने इस मिशन की सफलता के लिये दिन रात एक किये हैं और जिन्होंने बिना ये सोचे कि इससे कांग्रेस व भाजपा को कितना फायदा होगा बल्कि देश को इससे कितना फायदा होगा उनके लिये इस तरह के बयान हतोत्साहित करने वाले हैं।
बाईट-1-बी.डी. कल्ला , केबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकारConclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.