ETV Bharat / state

BJP Mission 2023 : जन आक्रोश अभियान और बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा, अरुण सिंह-पूनिया ने दिया बड़ा बयान

author img

By

Published : Mar 12, 2023, 4:09 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में आज रविवार को अहम बैठक हुई, जिसमें जन आक्रोश अभियान और बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा हुई. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेताओं ने गहलोत सरकार को जमकर घेरा.

BJP Mission 2023
भाजपा की बैठक
किसने क्या कहा, सुनिए

जयपुर. राजस्थान की राजनीती में चल रही उठापटक के बीच आज रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की अहम बैठक का आगाज हुआ. इस बैठक में पार्टी की ओर से चलाए जाने वाले जन आक्रोश अभियान को लेकर चर्चा हुई. यह अभियान प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी की ओर से 15 मार्च से चलाया जाएगा.

बूथ को मजबूत बनाने पर विशेष जोर : भाजपा मुख्यालय में चल रही बैठक में जन आक्रोश अभियान के साथ ही आगामी आंदोलनों और बूथ सशक्तिकरण अभियान पर भी खास जोर दिया जा रहा है. बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला को बूथ सशक्तिकरण अभियान की राष्ट्रीय टीम के सदस्य प्रदीप सिंह बाघेला विशेष रूप से संबोधित करेंगे.

पढ़ें : वीरांगनाओं से देवर को नौकरी देने का किया था वादा, अब सीएम अशोक गहलोत मुकरे : अर्जुन राम मेघवाल

पूनिया बोले- प्रदेश के साथ ही उठाए जाएंगे स्थानीय मुद्दे : बैठक से पहले मीडिया से बातचीत में सतीश पूनिया ने कहा कि 15 मार्च से शुरू हो रहे जन आक्रोश अभियान में किसान कर्ज माफी, प्रतियोगी परीक्षाओं के पर्चे लीक होने और भ्रष्टाचार के मुद्दे खास तौर पर उठाए जाएंगे. इसके साथ ही स्थानीय मुद्दे भी उठाए जाएंगे. बैठक में बूथ को सशक्त करने कि दिशा में चर्चा की जाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा आज सतत सक्रिय रहने वाली पार्टी है.

BJP Mission 2023
भाजपा की बैठक

सांसदों के साथ दुर्व्यवहार निंदनीय : भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणी और रंजीता कोली के साथ दुर्व्यवहार की घटना निंदनीय है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जो हालत आज है, वैसी पहले कभी नहीं रही. अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. माफिया राज हावी है और भ्रष्टाचार बेकाबू हो रहा है. इन्हीं मुद्दों को लेकर जिलों में जन आक्रोश अभियान चलाया जाएगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.