ETV Bharat / state

Vasundhara Raje in Dholpur: सरमथुरा में पूर्व मुख्यमंत्री राजे के स्वागत में भाजपा में दिखी गुटबाजी, नदारद रहे बीजेपी कार्यकर्ता - Vasundhara Raje in Dholpur

सरमथुरा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं में गुटबाजी साफ नजर (Groupism seen during Vasundhara Raje Dholpur visit) आई. स्वागत कार्यक्रम से संगठन के कार्यकर्ताओं ने दूरी बनाए रखी. स्थानीय मंडल अध्यक्ष ने यह कहते हुए राजे के कार्यक्रम से पल्ला झाड़ लिया कि संगठन के स्तर पर उन्हें इस कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं मिली है.

Vasundhara Raje in Dholpur
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे धौलपुर में
author img

By

Published : Apr 12, 2022, 4:08 PM IST

Updated : Apr 12, 2022, 11:13 PM IST

बसेड़ी (धौलपुर). मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करौली में प्रस्तावित दौरे के दौरान सरमथुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं में एक बार फिर गुटबाजी साफ देखने को मिली. जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला हाइवे पर निर्धारित स्थान पर रूका, तो राजे के स्वागत के लिए सिर्फ वसुंधरा गुट के ही लोग दिखाई (Vasundhara Raje welcomed in Dholpour) दिए. कार्यक्रम से भाजपा कार्यकर्ताओं की दूरी देखकर वसुंधरा गुट के कार्यकर्ता आपस में चर्चा करते रहे.

सरमथुरा भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण सोनी ने तो पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम की संगठन के स्तर पर कोई जानकारी नहीं होने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लिया. वही वसुंधरा गुट के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह जादौन ने संगठन के वर्तमान पदाधिकारियों पर संगठन को खत्म करने का आरोप लगाया. सरमथुरा में पूर्व मुख्यमंत्री का वसुंधरा गुट के लोगों ने स्वागत किया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री गाड़ी में ही बैठी रहीं, जिसके कारण लोगों में थोड़ी मायूसी छाई रही. जबकि कार्यकर्ताओं ने हाइवे पर टैंट लगाकर पांडाल लगाया था. इस मौके पर सरमथुरा चैयरमैन जलालुद्दीन खान, पूर्व सरपंच सरमथुरा गुड्डी मौर्य, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह जादौन, मांगीलाल मोदी, कप्तान सिंह जादौन सहित वसुंधरा गुट के कार्यकर्ता मौजूद थे.

पूर्व मुख्यमंत्री राजे के स्वागत में भाजपा में दिखी गुटबाजी, नदारद रहे बीजेपी कार्यकर्ता

पढ़ें: करौली हिंसा मामले में बोली वसुंधरा राजे, कहा- अपनी विफलता छिपाने के लिए सीएम भाजपा नेताओं पर आरोप लगाना करें बंद

संगठन के स्तर पर कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं: जिले में भाजपा संगठन की गुटबाजी पहली बार ही दिखाई नहीं दी है, पहले भी राजे के फोटो को लेकर विवाद सुर्खियों में रहा है. जबकि धौलपुर पूर्व मुख्यमंत्री का गृह जिला है. मंगलवार को राजे के कार्यक्रम को लेकर जिला संगठन के पदाधिकारियों ने दूरी बनाए रखी. भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरमथुरा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यक्रम को लेकर संगठन के स्तर पर कोई जानकारी नही दी गई है. पार्टी के स्तर पर कोई कार्यक्रम बनता, तो जरूर जानकारी मिलती. मंडल अध्यक्ष के पल्ला झाड़ने से साफ हो गया कि जिला में भाजपा दो गुटों में बंटी हुई है, जिसका असर आगामी चुनावों में दिखाई दे सकता है.

Last Updated : Apr 12, 2022, 11:13 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.