ETV Bharat / state

'गहलोत को राजस्थान की राजनीति से अलग करने कोशिश हो शुरू हो गई है'

author img

By

Published : Jun 22, 2019, 10:06 PM IST

राजस्थान विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत को लेकर तंज कसते एक बड़ा बयान दिया है. जिसमें उनका यहां तक कहना रहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस इतिहास के पन्नों में समा कर रह जाएगी.

उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़

चूरू. राजस्थान विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर तंज कसा है. राठौड़ ने अशोक गहलोत को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा पर कहा कि कांग्रेस के युवराज अभी कोप भवन में है. उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत को राजस्थान की राजनीति से अलग करने के लिए एक प्रकार की कोशिश प्रारंभ हो चुकी है.

उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष और सीएम अशोक गहलोत को लेकर दिया बड़ा बयान

राठौड़ ने कांग्रेस पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के युवराज अभी कोप भवन में है. हार का वज्र जो उनपे गिरा है, उससे अभी भी राहुल बाबा उबर नहीं पाए है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब राजा और राजकुमार कोप भवन में चले जाते हैं तो वजीरों के बारे में भी चर्चाएं निकलने लगती है.

अब चर्चा चली है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की. ये एक तीर में कई निशाने अपने आप हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत राजस्थान में कांग्रेस के सर्वमान्य नेता हैं. उनको राजस्थान की राजनीति से अलग करने के लिए एक प्रकार की कोशिश प्रारम्भ हो चुकी है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इतनी बिखर जाएगी कि आने वाले समय में कांग्रेस इतिहास के पन्नों में सिमट जाएगी. वहीं उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का शनिवार को दिया गया यह बयान अब राजस्थान के कांग्रेस नेताओं में खलबली मचा सकता है.

Intro:चूरू_राजस्थान विधानसभा में उपेनता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर तंज कसा है।राठौड़ ने अशोक गहलोत को काग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा पर कहा काग्रेस के युवराज अभी कोप भवन में है।अशोक गहलोत को राजस्थान की राजनीति से अलग करने के लिए एक प्रकार की कोशिश प्रारम्भ हो चुकी है।

Body:राठौड़ ने कांग्रेस पर सियासी हमला बोलते हुए कहा की कांग्रेस के युवराज अभी कोप भवन में है।हार का वज्र जो उनपे गिरा है।उससे अभी राहुल बाबा उबर नही पाए।और जब कोप भवन में राजा और राजकुमार चले जाते हैं।तो वजीरों के बारे में भी चर्चाएं निकलने लग जाती है।अब चर्चा चली है।राजस्थान के मुख्यमंत्री जी को अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की ये एक तीर में कई निशाने अपने आप हो जाएंगे।अशोक गहलोत राजस्थान में काग्रेस के सर्वमान्य नेता हैं।उनको राजस्थान की राजनीति से अलग करने के लिए एक प्रकार की कोशिश प्रारम्भ हो चुकी है।कांग्रेस के टुकड़े टुकड़े होंगे कांग्रेस इतनी बिखर जाएगी की आने वाले समय मे कांग्रेस इतिहास के पन्नों में समा जाएगी।अगर कांग्रेस की यही गति रही तो अधोगति को कांग्रेस प्राप्त करेगी।

Conclusion:उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को शुक्रवार को दिया यह बयान राजस्थान के काग्रेस नेताओ में खलबली मचाने को काफी है।प्रदेश कांग्रेस के नेताओ की आपसी खींचतान की खबर दिल्ली आलाकमान को भी है।लेकिन राठौड़ का आज का यह बयान दो धड़ो में बंटी प्रदेश कांग्रेस में हलचल जरूर मचाएगा

बाईट_राजेन्द्र राठौड़,उपनेता प्रतिपक्ष राजस्थान विधानसभा
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.