ETV Bharat / state

आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता...जमकर चले लाठी-डंडे, VIDEO

बारां के केलवाड़ा में किसी बात को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. जहां, पार्टी के दो गुटों के बीच जमकर लाठियां चलीं व पत्थर बरसे. पुलिस जांच में जुटी है.

आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता
author img

By

Published : Jun 23, 2019, 5:54 PM IST

बारां. जिले के केलवाड़ा में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए. फेसबुक की किसी पोस्ट पर टिपण्णी को लेकर यह विवाद हुआ. इससे दो गुटों में जमकर पत्थर और लाठियां चलीं.

आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

घटना अस्पताल के सामने की है जहां कांग्रेस पार्टी के दो गुटों के बीच मे जमकर लाठी-भाटा जंग हो गई. हालांकि अभी तक दोनों गुटों के बीच विवाद की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि फेसबुक की किसी पोस्ट पर टिपण्णी को लेकर यह विवाद हुआ है. यह विवाद इतना बढ़ गया कि कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में पत्थर और लाठियां लेकर सड़कों पर उतर गए और जमकर दोनों गुटों के बीच झगड़ा हुआ.

इस विवाद में कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की भी सूचना मिली है. विवाद के दौरान दोनों ही गुट इतने भड़के हुए थे कि उनका विवेक गुम था. उनके गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब पुलिस ने बीच बचाव का प्रयास किया तो दोनों ही गुट पुलिस से भी नियंत्रित नहीं हो पाए. फिलहाल मौके पर गहमागहमी की स्थिति है.

Intro:जिले के केलवाड़ा में कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस मे भीड़ गए | यह घटना अस्पताल के सामने की है जहां कांग्रेस पार्टी के दो गुटों के बीच मे जमकर लाठी भाटा जंग देखने को मिली | Body:हालांकि अभी तक दोनों गुटों के बीच विवाद की स्तिथि स्पष्ट नही हो पाई हे लेकिन बताया जा रहा है कि फेसबुक की किसी पोस्ट पर टिपण्णी को लेकर यह विवाद हुआ है यह विवाद इतना बढ़ गया कि कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस मे पत्थर और लाठियां लेकर सड़को पर उतर गये ओर जमकर दोनों गुटों के बीच झगड़ा हुआ इस विवाद में कार्यकर्ताओं के घायल होने की भी सूचना मिली है | विवाद के दौरान दोनों ही गुट इतने भड़के हुए थे किं इन्हें कुछ नही दिखाई दिया | पुलिस ने भी जब बीच बचाव किया तो दोनों ही गुट के नेता पुलिस के भी बस में नही आये Conclusion:फिलहाल मोके पर गहमागहमी की स्तिथि है | कस्बे में पुलिस तैनात की गयी है
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.