टोक्यो: भारतीय महिला शटलर पीवी सिंधु टोक्यो ओलंपिक में भारत की तरफ से पदक की प्रबल दावेदार हैं. सिंधु ने रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. इस बार उनकी नजर सोने के तमगे पर होगी. सिंधु के अलावा अन्य भारतीय बैडमिंटन प्लेयर भी टोक्यो पहुंचे हैं. भारत के बैडमिंटन मैच 24 जुलाई से शुरु होंगे.
बता दें, टोक्यो ओलंपिक 2020 के दूसरे दिन 10 खेलों में भारतीय एथलीट भाग लेंगे. अतनु दास और दीपिका कुमारी की तीरंदाजी मिश्रित टीम जहां एलिमिनेशन राउंड खेलेगी.

वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम, जो वर्तमान में दुनिया में चौथे स्थान पर है, न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. तीरंदाजों और हॉकी टीम के अलावा महिला हॉकी टीम, मुक्केबाजों, शटलरों, निशानेबाजों और भारोत्तोलक मीराबाई चानू पर भी नजर रहेगी.
यह भी पढ़ें: Tokyo Olympic opening ceremony: मनिका बत्रा और शरत कमल ने लिया नाम वापस
टोक्यो ओलंपिक में 24 जुलाई को होने वाले खेलों का शेड्यूल (भारतीय मानक समयानुसार)
- जूडो (24 जुलाई)
सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर: महिला- 48 किग्रा एलिमिनेशन राउंड ऑफ 32 (सुशीला देवी)

- मुक्केबाजी (24 जुलाई)
सुबह 8 बजे: विमेंस वेल्टरवेट राउंड ऑफ 32 (लवलीना बोर्गोहेन)
सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर: मेन्स वेल्टरवेट राउंड ऑफ 32 (विकास कृष्ण)
- हॉकी (24 जुलाई)
सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर: पुरुष पूल ए- भारत बनाम न्यूजीलैंड
शाम 5 बजकर 15 मिनट पर: महिला पूल ए- भारत बनाम नीदरलैंड

- टेबल टेनिस (24 जुलाई)
सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर: पुरुष और महिला एकल राउंड 1 (जी साथियान, शरथ कमल, मनिका बत्रा, सुतीर्थ मुखर्जी)
सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर: मिक्स्ड डबल्स राउंड ऑफ 16 (शरथ कमल/मनिका बत्रा)
- रोइंग (24 जुलाई)
सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर: मेन्स लाइटवेट डबल स्कल्स हीट (अर्जुन लाल, अरविंद सिंह)

- बैडमिंटन (24 जुलाई)
सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर: मेन्स डबल्स ग्रुप स्टेज- ग्रुप ए (सात्विक साईराज रैंकी रेड्डी/चिराग शेट्टी बनाम ली यांग/वांग ची-लिन)
सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर: पुरुष एकल ग्रुप स्टेज- ग्रुप डी (साई प्रणीत बनाम जिल्बरमैन मिशा)
- शूटिंग (24 जुलाई)
सुबह 5 बजे: महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल योग्यता (एलावेनिल वालारिवन, अपूर्वी चंदेला)
सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर: महिला 10 मीटर एयर राइफल फाइनल (एलावेनिल वालारिवन, अपूर्वी चंदेला- यदि क्वालीफाई किया जाता है)

सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर: पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल योग्यता (सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा)
दोपहर 12 बजे: पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल (सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा- अगर क्वालीफाई करते हैं)
- टेनिस (24 जुलाई से 1 अगस्त)
महिला युगल- सानिया मिर्जा, अंकिता रैना
सुमित नागल- पुरुष एकल

- भारोत्तोलन (24 जुलाई)
सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर: महिला 49 किग्रा मेडल राउंड (मीराबाई चानू)