ETV Bharat / city

स्पेशल रिपोर्ट: चंद्रयान-2 तो ठीक है...यह विक्रम और प्रज्ञान कौन हैं

author img

By

Published : Jul 14, 2019, 4:07 PM IST

Updated : Jul 14, 2019, 9:45 PM IST

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र यानि की इसरो चंद्रयान-2 मिशन को 15 जुलाई को तड़के 2 बजकर 51 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन सेंटर से लॉन्च होगा. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 6 या 7 सितंबर को चांद की सतह पर यह उतरेगा जिसे भारत के सबसे ताकतवर जीएसएलवी मार्क-3 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा

स्पेशल रिपोर्ट: चंद्रयान-2 तो ठीक है...यह विक्रम और प्रज्ञान कौन हैं

जयपुर. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र यानि की इसरो चंद्रयान-2 मिशन को 15 जुलाई को तड़के 2 बजकर 51 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन सेंटर से लॉन्च होगा. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 6 या 7 सितंबर को चांद की सतह पर यह उतरेगा जिसे भारत के सबसे ताकतवर जीएसएलवी मार्क-3 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा.

इस रॉकेट में तीन मॉड्यूल ऑर्बिटर, लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान होंगे. इस मिशन के तहत इसरो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर को उतारेगा. भारत ने अपने पहले मिशन चंद्रयान-1 को 2008 में लांच किया था लेकिन इस बार इंडिया का यह मिशन चंद्रयान 2...चंद्रयान-1 से कई गुना ताकतवर है.

⦁ चंद्रयान-2 का वजन पहले यान से 3 गुना ज्यादा है
⦁ चंद्रयान-1 का कुल वजन 1380 किलोग्राम था
⦁ चंद्रयान-2 का कुल वजन 3877 किलोग्राम है
⦁ चंद्रयान-2 में रोवर की रफ्तार 1 सेमी प्रति सेकंड है

चंद्रयान-2 के 4 हिस्से:
⦁ पहला: जीएसएलवी मार्क-3 भारत का बाहुबली रॉकेट कहा जाता है यह पृथ्वी की कक्षा तक जाएगा.
⦁ दूसरा: ऑर्बिटर है जो चंद्रमा की कक्षा में सालभर चक्कर लगाएगा.
⦁ तीसरा: लैंडर विक्रम है जो ऑर्बिटर से अलग होकर चांद की सतह पर उतरेगा.
⦁ चौथा: रोवर प्रज्ञान है जो 6 पहियों वाला यह रोबोट लैंडर से बाहर निकलेगा और 14 दिन चांद की सतह पर चलेगा

चंद्रयान-2 का पहला मॉड्यूल ऑर्बिटर है. इसका काम चांद की सतह का निरीक्षण करना है. यह पृथ्वी और लैंडर विक्रम के बीच कम्युनिकेशन का काम भी करेगा. चांद की कक्षा में पहुंचने के बाद यह एक साल तक काम करेगा. ऑर्बिटर चांद की सतह से 100 किमी ऊपर चक्कर लगाएगा जिसके साथ 8 पेलोड भेजे जा रहे हैं जो इस तरह से काम करेंगे.

⦁ चांद की सतह का नक्शा तैयार करना, इससे चांद पर पानी का अस्तित्व और उसके विकास का पता लगाने की कोशिश होगी.
⦁ मैग्नीशियम, एल्युमीनियम, सिलिकॉन, कैल्शियम, टाइटेनियम, आयरन और सोडियम की मौजूदगी का पता लगाना.
⦁ सूरज की किरणों में मौजूद सोलर रेडिएशन की तीव्रता को मापना.
⦁ चांद की सतह की हाई रेजोल्यूशन तस्वीरें खींचना.
⦁ सतह पर चट्टान या गड्ढे को पहचानना ताकि लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग हो सके.
⦁ चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पानी की मौजूदगी और खनिजों का पता लगाना भी प्रमुख काम होगा.
⦁ ध्रुवीय क्षेत्र के गड्ढों में बर्फ के रूप में जमा पानी का पता लगाना.
⦁ चंद्रमा के बाहरी वातावरण को स्कैन करना.

भारत का यह मिशन इस लिए भी खास है क्योंकि इसरो का यह पहला मिशन है जिसमें लैंडर जाएगा. लेकिन लैंडर कैसे काम करेगा इसे हम आसान भाषा में आपको बताते हैं. विक्रम लैंडर ही चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. सॉफ्ट लैंडिंग उसे कहते हैं, जिसमें बिना किसी नुकसान के लैंडर चांद की सतह पर उतरता है. लैंडर के साथ 3 पेलोड भेजे जा रहे हैं.

इनका काम चांद की सतह के पास इलेक्ट्रॉन डेंसिटी, यहां के तापमान में होने वाले उतार-चढ़ाव और सतह के नीचे होने वाली हलचल,गति और तीव्रता पर नजर रखेगा. लेकिन लैंडर के अंदर से रोवर प्रज्ञान निकलकर कैसे चांद की जमीन और चट्टानों पर दौडे़गा देखिए हमारी खास पेशकश चंद्रयान-2 के तीसरे भाग में.

Intro:Body:

chandrayan 2

Conclusion:
Last Updated : Jul 14, 2019, 9:45 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.