ETV Bharat / city

पुलिस सिखाएगी महिलाओं को आत्मरक्षा के गुण, महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्र की शुरुआत

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बुधवार को महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्र की शुरुआत की गई है.पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव द्वारा इसकी शुरुआत की गई, जहां उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से 1 जनवरी से महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्र का शुभारंभ किया जा रहा है. इन केंद्रों पर कोई भी बालिका, महिला या शैक्षणिक संस्थाओं के साथ ही अन्य संस्थाएं महिलाओं या बालिकाओं का नामांकन करा सकती हैं.

author img

By

Published : Jan 1, 2020, 8:01 PM IST

jaipur news, जयपुर न्यूज
जयपुर रिजर्व पुलिस लाइन में हुई महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्र की शुरुआत

जयपुर. जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की चांदपोल स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार से महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्र की शुरुआत की गई है. प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें आत्मरक्षा के लिए सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने प्रदेश के सभी जिलों में नए साल से महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्र स्थापित करने की मुहिम शुरू की है.जिसके तहत आज जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की चांदपोल स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव द्वारा महिला शक्ति आत्म रक्षा केंद्र की शुरुआत की गई.

जयपुर रिजर्व पुलिस लाइन में हुई महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्र की शुरुआत

पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उन्हें आत्मरक्षा हेतु सशक्त बनाने, अपने अधिकारों और कानून के बारे में सजग करने के साथ ही महिला अपराधों में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस की तरफ से 1 जनवरी से महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्र का शुभारंभ किया जा रहा है.

इन केंद्रों पर कोई भी बालिका, महिला या शैक्षणिक संस्थाओं के साथ ही अन्य संस्थाएं महिलाओं या बालिकाओं का नामांकन करा सकती हैं. केंद्र पर महिलाओं और बालिकाओं को 7 दिनों का आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो की पूरी तरह से निशुल्क होगा. प्रतिदिन प्रत्येक बैच को 2 घंटे आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए जाएंगे इसके साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी.

पढ़ेंः पूरे देश में नए साल का यूं मनाया जा रहा है जश्न, देखिए हर अपडेट

आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक बैच में 40 से 50 महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके साथ ही यदि कोई अन्य संस्था भी अपने स्थान पर महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दिलवाना चाहे तो वह नामांकन करवा सकते हैं. जिन महिला पुलिसकर्मियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने के लिए ट्रेंड किया है. वह रिजर्व पुलिस लाइन के अलावा अन्य स्थानों पर जाकर भी महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दे सकती हैं.

Intro:नोट- फीड लाइव व्यू से पुलिस लाइन नाम से इनजस्ट हुई है... फीड में से विजुअल व आखरी में हुई बाइट खबर में इस्तेमाल करें... वॉक थ्रू मोजो से भेजा गया है...

जयपुर
एंकर- जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की चांदपोल स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में आज से महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्र की शुरुआत की गई। राजस्थान में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें आत्मरक्षा के लिए सशक्त बनाने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस ने प्रदेश के सभी जिलों में नए साल से महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्र स्थापित करने की मुहिम शुरू की है। जिसके तहत आज जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की चांदपोल स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव द्वारा महिला शक्ति आत्म रक्षा केंद्र की शुरुआत की गई।

Body:वीओ- पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उन्हें आत्मरक्षा हेतु सशक्त बनाने, अपने अधिकारों और कानून के बारे में सजग करने के साथ ही महिला अपराधों में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस की तरफ से एक जनवरी से महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्र का शुभारंभ किया जा रहा है। इन केंद्रों पर कोई भी बालिका, महिला या शैक्षणिक संस्थाओं के साथ ही अन्य संस्थाएं महिलाओं या बालिकाओं का नामांकन करा सकती हैं। केंद्र पर महिलाओं व बालिकाओं को 7 दिनों का आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा जो की पूरी तरह से निशुल्क होगा। प्रतिदिन प्रत्येक बैच को 2 घंटे आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए जाएंगे इसके साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक बैच में 40 से 50 महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही यदि कोई अन्य संस्था भी अपने स्थान पर महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दिलवाना चाहे तो वह नामांकन करवा सकते हैं। जिन महिला पुलिसकर्मियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने के लिए ट्रेंड किया है वह रिजर्व पुलिस लाइन के अलावा अन्य स्थानों पर जाकर भी महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दे सकती हैं।

बाइट- आनंद श्रीवास्तव, पुलिस कमिश्नर- जयपुर

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.