ETV Bharat / city

सीएम गहलोत का हाल जानने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे राज्यपाल, भगवान राम की तस्वीर भी भेंट की

author img

By

Published : Aug 31, 2021, 8:52 PM IST

मुख्यमंत्री का कुशलक्षेम जानने के लिए मंगलवार को अचानक राज्यपाल कलराज मिश्र मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और सीएम गहलोत के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली.

राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री आवास,  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत न्यूज, Governor Kalraj Mishra,  chief minister's residence, Chief Minister Ashok Gehlot News, Jaipur News

जयपुर. राज्यपाल कलराज मिश्र आज अचानक मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. पहली बार मुख्यमंत्री आवास पहुंचे राज्यपाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की और उन्हें भगवान श्रीराम की तस्वीर भेंट की. इस दौरान एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल सुधीर भंडारी भी मौजूद रहे.

दरअसल पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत खराब हो गई थी. इसके चलते उन्हें 2 दिन SMS अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा था. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए राज्यपाल कलराज मिश्र आज मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे. राज्यपाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और मुख्यमंत्री को भगवान राम की तस्वीर भी भेंट की.

पढ़ें: यूपी एमपी में 'मार', राजस्थान में सियासी तकरार...CM के ट्वीट पर पूनिया का पलटवार

राज्यपाल कलराज मिश्र ने SMS मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल सुधीर भंडारी, जिनकी देखरेख में मुख्यमंत्री का इलाज चल रहा है, उनसे भी सीएम गहलोत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. राज्यपाल कलराज मिश्र ने सीएम गहलोत से कहा कि प्रदेशवासियों की दुआएं उनके साथ हैं और वे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे.

राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस दौरान कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी चर्चा की. संभवत ऐसा पहली बार है जब राज्यपाल खुद मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हों. इससे पहले राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए मुख्यमंत्री ही उनके आवास पर जाते रहे हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.