ETV Bharat / city

भरतपुर: फसल खराबे से परेशान किसानों ने किया चक्का जाम, मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने की समझाइश

author img

By

Published : Mar 7, 2020, 1:03 PM IST

भरतपुर में शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं की फसलों में भारी नुकसान हुआ है. किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर के कुम्हेर में चक्का जाम कर दिया. कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह की समझाइश पर कुम्हेर के किसानों ने जाम खोला.

Bharatpur News, ओलावृष्टि से नुकसान
भरतपुर में किसानों ने किया चक्का जाम

भरतपुर. जिले में शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं की फसलों में भारी नुकसान हुआ है. सरसों और गेहूं की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई है. किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर शनिवार को कुम्हेर में चक्का जाम कर दिया. करीब डेढ़ घंटे तक चक्का जाम के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गई.

भरतपुर में किसानों ने किया चक्का जाम

कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह और चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग भी जिले के अलग-अलग गांव में फसल खराबे का जायजा लेने के लिए दौरे पर निकले. बाद में कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह की समझाइश पर कुम्हेर के किसानों ने जाम खोला. विश्वेंद्र सिंह ने समझाइश के दौरान मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है.

पढ़ें: भरतपुर: कामां क्षेत्र में तूफान के कहर से कई मकान धराशाई, एक बच्ची की मौत और कई घायल

बता दें कि जिले में शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि में फसलों में भरी नुकसान हुआ है. फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर कुम्हेर में किसानों ने सुबह करीब 10 बजे चक्का जाम कर दिया. इस दौरान किसानों ने मुआवजे की मांग के साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड और बिजली बिल को माफ करने की मांग भी की.

कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह और राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने किया दौरा

शनिवार सुबह कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह कुम्हेर क्षेत्र के भटावली, धानोता, गुदावली, गुहावली आदि गांव में जाकर किसानों से मिले और फसल में हुए नुकसान का जायजा लिया. बताया जा रहा कि कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से फोन पर बात कर किसानों को विशेष पैकेज दिलाने की मांग की. वहीं, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ग्राम पंचायत जघीना के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर किसानों से मिलकर ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से फसल में हुए नुकसान की जानकारी ली. बता दें कि शुक्रवार को जिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने भी कई गांव में जाकर फसल खराबे का जायजा लिया था.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.