बेंगलुरु में दिग्विजय सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कांग्रेसियों ने गृहमंत्री, कर्नाटक सीएम का फूंका पुतला - Police arrested Digvijay Singh
🎬 Watch Now: Feature Video

प्रदेश में चल रही सियासी जंग अब मुरैना की सड़कों पर भी दिखाई दे रही है. बेंगलुरु में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गिरफ्तार होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुरैना के हनुमान चौराहे पर कर्नाटक सरकार और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका. दिग्विजय सिंह कांग्रेस के 16 विधायकों से वोट के लिए मिलने गए थे. बेंगलुरु पुलिस ने दिग्विजय सिंह से हाथापाई की और गिरफ्तार कर लिया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि, यदि दिग्विजय सिंह और 16 विधायकों को नहीं छोड़ा गया तो वे बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे.