New Year पर कांग्रेस की नई शुरुआत, 2023 विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने का दावा, निकाली रैली

By

Published : Jan 1, 2023, 7:58 PM IST

Updated : Feb 3, 2023, 8:38 PM IST

thumbnail
जबलपुर। कांग्रेस ने नए साल की शुरुआत के साथ ही विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रदेश में सरकार बनाने के संकल्प के साथ कमर कस ली है. पहले दिन ही कांग्रेस ने जबलपुर में संकल्प यात्रा निकाली. हालांकि इस संकल्प यात्रा में कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ता के साथ पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया भी शामिल हुए. कांग्रेस की संकल्प यात्रा कमानिया गेट पर बने त्रिपुरी कांग्रेस अधिवेशन स्मारक से शुरू होकर बड़े फुहारा,अंधेरदेव से तुलाराम चौक होते हुए टाउन हॉल में महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई. अपनी इस संकल्प यात्रा के जरिए कांग्रेस ने साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने का दावा किया है. पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने दावा किया है कि यह केवल संकल्प यात्रा नहीं है, बल्कि नए साल में नई सरकार बनाने का दावा है. कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस संकल्प यात्रा के जरिए संकल्प ले रहा है कि साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाएगी. कांग्रेस नेताओं का कहना था कि बीजेपी सरकार से देश की जनता त्रस्त हो चुकी है और इसलिए 2018 की तर्ज पर 2023 में भी देश की जनता कांग्रेस को सत्ता में बैठाएगी.
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:38 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.