chandrayaan-3 Success Story: चंद्रयान की सफलता पर झूमे जबलपुर के लोग, स्कूलों में दिखाई गई Chandrayaan-3 की लैंडिग, बच्चों में दिखा उत्साह - चंद्रयान की सफलता

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Aug 23, 2023, 10:55 PM IST

जबलपुर। चंद्रयान-3 की सफलता पर जबलपुर में भी लोगों ने जमकर उत्सव मनाया. इस मौके पर बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए. शहर के एक स्कूल ने चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को बच्चों को दिखाने के लिए एक आयोजन किया गया था. इस दौरान चंद्रयान-3 को चांद पर उतरता हुआ देख बच्चे न केवल विज्ञान की सफलता को देख रहे थे, बल्कि भारत की जीत को भी महसूस कर रहे थे. इस दौरान जबलपुर में बारिश हो रही थी, लेकिन इसके बावजूद बच्चे अपनी जगह से नहीं हिले और जैसे-जैसे चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह की ओर बढ़ रहा था लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ रही थीं. जब चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर पहुंचा तो बच्चों में इस सफलता को लेकर देशभक्ति का गजब का जोश देखने को मिला.

ABOUT THE AUTHOR

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.