अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भोपाल नगर निगम कर्मचारी, राजधानी में ठप्प पड़ी व्यवस्था - भोपाल नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/320-214-17183226-thumbnail-3x2-bhp.jpg)
भोपाल। नियमितीकरण सहित 6 सूत्री मांगों को लेकर भोपाल नगर निगम के कर्मचारियो ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. (Bhopal Nagar Nigam) नगर निगम से जुड़े नौ कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने सुबह से ही विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया. नगर निगम के 16 हजार कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. हड़ताल के चलते सुबह से ही कई घरों में कचरा नहीं उठा है, साफ-सफाई की व्यवस्था भी ठप हो गई है. हड़ताली कर्मचारियों ने आपातकालीन सेवाओं में शामिल फायर सेफ्टी और जल प्रदाय की सुविधा को प्रभावित न करने का निर्णय लिया है. दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नेता अशोक वर्मा ने कहा कि कर्मचारियों का नियमितीकरण, सीधी भर्ती, कर्मचारियों के वेतन और सुविधाओं से संबंधित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं. नगर निगम प्रशासन से बार-बार इन मांगों को लेकर आश्वासन मिलता रहा है लेकिन बावजूद इसके अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. ऐसे में अगर कर्मचारियों के हक में कोई निर्णय नहीं होता है तो हड़ताल जारी रहेगी
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:35 PM IST