Aaj Ka Panchang 22 January: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. जानिए मध्य भारत के ज्योतिषाचार्य शिव मल्होत्रा से आज का पंचांग.
22 जनवरी 2023: रविवार माघ शुक्ल पक्ष सूर्योदय प्रतिपदा तिथि रात 10:27 तक उसके उपरांत द्वितीया तिथि.
नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र रात 03:21 तक उसके उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र.
गुप्त नवरात्रि प्रारंभ: माघ गुप्त नवरात्रि आज से.
राशि: मकर राशि पूर्ण रात्रि तक.
शुभ चौघड़िया मुहूर्त दिन
चर सामान्य: प्रातः 08:23 से 09:46 प्रातः तक.
लाभ: प्रातः 09:46 से 11:08 प्रातः तक.
अमृत: प्रातः 11:08 से 12:31 दोपहर तक.
शुभ: दोपहर 01:53 से 03:15 दोपहर तक.
Gupt Navratri 2023: कब है माघ मास की गुप्त नवरात्रि, कैसे करें पूजा जिससे होगा भाग्योदय
शुभ चौघड़िया मुहूर्त रात्रि
शुभ: शाम 06:00 से 07:38 रात तक.
अमृत: रात 07:38 से 09:15 रात तक.
चर सामान्य: रात 09:15 से 10:53 रात तक.
लाभ: रात 02:08 से 03:46 रात तक.
शुभ: रात 05:23 से 07:01 दूसरे दिन प्रातः तक.
अभिजीत सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त: दिन के 12:09 से 12:53 दोपहर तक.
आज का शुभ अंक: 2, 3, 5, 6.
राहुकाल: शाम 04:38 से 06:00 शाम तक इसमें शुभ कार्य करना निषेध है.
दिशाशूल: आज के दिन पश्चिम दिशा यात्रा करने की मनाई है. अगर जाना जरूरी हो तो घर से गुड़ खाकर निकलें कार्य में सफलता मिलेगी.