Aaj Ka Panchang 1 February: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. जानिए मध्य भारत के ज्योतिषाचार्य शिव मल्होत्रा से आज का पंचांग.
01 फरवरी 2023: बुधवार माघ शुक्ला पक्ष सूर्योदय एकादशी तिथि दोपहर 02:01 तक उसके उपरांत द्वादशी तिथि.
एकादशी व्रत आज
सर्वार्थ सिद्धि योग: आज प्रातः 06:58 से 03:23 रात तक सर्वसिद्धि योग रहेगा.
भद्रा: आज प्रातः 06:58 से 02:01 दोपहर तक भद्रा रहेगी.
नक्षत्र: मृगशिरा नक्षत्र रात 03:23 तक उसके उपरांत आद्रा नक्षत्र.
राशि: वृषभ राशि दोपहर 01:59 तक उसके उपरांत मिथुन राशि.
Horoscope For 1 February: कैसा बीतेगा आज का दिन, जानिए अपना राशिफल
शुभ चौघड़िया मुहूर्त दिन
लाभ: प्रातः 06:58 से 08:22 प्रातः तक.
अमृत: प्रातः 08:22 से 09:45 क प्रातः तक.
शुभ: प्रातः 11:09 से 12:33 दोपहर तक.
चर सामान्य: दोपहर 03:20 से 04:43 शाम तक.
लाभ: शाम 04:43 से 06:07 शाम तक.
शुभ चौघड़िया मुहूर्त रात
शुभ: रात 07:43 से 09:20 रात तक.
अमृत: रात 09:20 से 10:56 रात तक.
चर सामान्य: रात 10:56 से 12:32 रात तक.
लाभ: रात 03:45 से 05:22 रात तक.
अभिजीत मुहूर्त: नहीं है.
आज का शुभ अंक: 3, 5, 7, 9.
राहुकाल: दोपहर 12:33 से 01:56 दोपहर तक इसमें शुभ कार्य करना निषेध है.
दिशाशूल: आज के दिन उत्तर दिशा यात्रा करने की मनाई है. अगर जाना जरूरी हो तो घर से सौंफ खाकर निकले कार्य में सफलता मिलेगी.