ETV Bharat / state

Tansen Festival विश्व संगीत समागम 98 वां तानसेन समारोह कार्यक्रम का शिवपुरी में आयोजन, प्रवेश निशुल्क

शिवपुरी में तानसेन समारोह की शुरूआत 16 दिसंबर से होने वाली है. इस दौरान कई सारे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा(tansen festival in Shivpuri). कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा.

author img

By

Published : Dec 15, 2022, 11:01 PM IST

tansen festival in shivpuri
शिवपुरी में तानसेन उत्सव

शिवपुरी। विश्व संगीत समागम 98वां तानसेन समारोह का एक कार्यक्रम इस बार शिवपुरी जिले में भी आयोजित किया जा रहा है. शुक्रवार 16 दिसंबर को शाम 4 बजे पोलो ग्राउंड के सामने टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा(tansen festival in Shivpuri), जिसमें गायिका मालिनी अवस्थी प्रस्तुति देंगी. कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा.

कई सारे होंगे कार्यक्रम: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण भोपाल मंडल और जिला पुरातत्व पर्यटन और संस्कृति परिषद शिवपुरी के संयुक्त तत्वधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में शिवपुरी के देवेंद्र राजपूत द्वारा ध्रुपद गायन, शिवपुरी की स्नेहलता सिंघल द्वारा सितार वादन, शिवपुरी की प्रियंका पुरोहित द्वारा गायन, ग्वालियर के अभिजीत सुखदाणे द्वारा द्रुपद गायन, लखनऊ की मालती अवस्थी द्वारा उप शास्त्रीय गायन का प्रदर्शन किया जाएगा. मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग के लिए जिला प्रशासन शिवपुरी के सहयोग से उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत और कला अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल का प्रतिष्ठा आयोजन किया जाएगा.

Tansen Samaroh 2022: इस बार चंबल के बीहड़, पीताम्बरा के दतिया और शिवपुरी में भी गूंजेंगे विश्व संगीत के स्वर

तानसेन समारोह 2022 का दिखेगा अलग रंग: संगीत सम्राट तानसेन को स्वरांजली देने के लिए हर साल ग्वालियर में आयोजित किए जाने वाले शास्त्रीय संगीत के सबसे प्रतिष्ठित महोत्सव तानसेन समारोह के इस बार अलग ही रंग होंगे. तानसेन समारोह 2022 पिछले समारोह से अलग होने वाला है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप और संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर के निर्देशन में इस बार समारोह का विस्तार किया जा रहा है(tansen samaroh program organize in Shivpuri). इस बार संगीत की नगरी ग्वालियर के साथ-साथ ग्वालियर चंबल अंचल के ऐतिहासिक स्थलों को भी समारोह से जोड़ा गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.