ETV Bharat / state

सामाजिक संगठन के प्रयासों से बुजुर्ग को मिला आसरा, वृद्धाश्रम होगा नया घर

author img

By

Published : Jul 31, 2020, 1:37 AM IST

समाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयास से सिवनी के एक निशक्त बुजुर्ग को वृद्ध आश्रम में रहने की अनुमति मिल गई है. निशक्त वृद्ध सकरू भलावी को आमजन जैसे जीवन यापन करने का मौका मिल जाएगा.

Social worker
समाजिक कार्यकर्ता

सिवनी। सामाजिक कार्यकर्ता लगातार असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं. इसी कड़ी में संगठन के माध्यम से विगत दिनों निशक्त बुजुर्ग को कलेक्टर एवं विधायक को ज्ञापन देकर जिले के वृद्ध आश्रम में रखने के लिए अवगत कराया गया. जिस पर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा सामाजिक संगठन को निशक्त वृद्ध सकरू भलावी की जानकारी एकत्रित करने को कहा गया था. जिस पर संगठन ने सकरू भलावी की पूरी जानकारी गांव पहुंचकर उसके परिवार से मिलकर एकत्रित की और सामाजिक न्याय विभाग को सौंप दी.

Old men Sakru Bhalavi
सकरू भलावी

जिसके बाद सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी गोपाल सिंह बघेल ने वृद्ध आश्रम में भेजने के अनुमति दे दी है. सामाजिक संगठन के प्रयास से निशक्त वृद्ध सकरू भलावी को आमजन जैसे जीवन यापन करने का मौका मिल जाएगा. अधिकारियों ने भी सिवनी जिले के इस संगठन के सराहनीय काम के लिए धन्यवाद दिया और संगठन की तारीफ भी की गई.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.