राजगढ़। कोरोना वायरस से बचाव के चलते देश भर में लॉकडाउन किया गया है. जहां राजगढ़ में पुलिस चिलचिलाती धूप में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए अपनी ड्यूटी निभा रही हैं. जिसको देखते हुए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने पुलिस जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए शुक्रवार की रात उनके साथ समय बिताया.
![Rajgarh Collector and SP motivates police during lockdown](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/mp-raj-02-lock-down-pkg-7203259_25042020131653_2504f_1587800813_1084.jpg)
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने लॉकडाउन के चलते जिले के आखिरी गांव जलालपुरा बॉर्डर और गुना जिले की बॉर्डर पर तैनात पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के साथ शुक्रवार रात में पुलिसकर्मियों के साथ समय बिताया और खटिया पर विश्राम करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया.
![Rajgarh Collector and SP motivates police during lockdown](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/mp-raj-02-lock-down-pkg-7203259_25042020131653_2504f_1587800813_578.jpg)
![Rajgarh Collector and SP motivates police during lockdown](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/mp-raj-02-lock-down-pkg-7203259_25042020131653_2504f_1587800813_961.jpg)