ETV Bharat / state

जयवर्धन सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ की समीक्षा बैठक, कहा- हार से निराश होने की जरुरत नहीं

author img

By

Published : May 30, 2019, 3:32 AM IST

नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने राजगढ़ लोकसभा सीट पर मिली करारी हार के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा की हमें हार से हताश होने की जरुरत नहीं है, हम फिर जनता का विश्वास जीतेंगे.

मंत्री जयवर्धन सिंह

राजगढ़। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर करारी हार का सामना करना पड़ा है. प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह और उर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने राजगढ़ लोकसभा सीट पर मिली हार के लिए कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान जयवर्धन सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा की हमें हताश नहीं होना है, हम एक बार फिर जनता का विश्वास जीतेंगे.

मंत्री जयवर्धन सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

मंत्रियो की समीक्षा बैठक में दोनों मंत्रियों के साथ राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी रही मोना सुस्तानी भी शामिल रही. राजगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस की प्रत्याशी मोना सुस्तानी को बीजेपी प्रत्याशी रोडमल नागर से करीब 4 लाख 32 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा है. राजगढ़ लोकसभा सीट की हार कांग्रेस के लिए इसलिए भी बड़ी मानी जा रही है, क्योंकि इस क्षेत्र पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का सीधा दखल माना जाता है.

नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने बताया कि इस हार के बाद कार्यकर्ताओं में निराशा थी. जिसके बाद पार्टी द्वारा एक समीक्षा बैठक की गई. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया गया है कि राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में लोगों के काम होते रहेंगे और कार्यकर्ताओं के भी काम लगातार होते रहेंगे. उन्हें निराश व हताश होने की कोई जरूरत नहीं है. जयवर्धन सिंह ने कहा कि हमें विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी फिर से जनता का विश्वास जीतेगी और आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन करेगी.

Intro:जहां लोकसभा में कांग्रेस को एक करारी हार का मुंह देखना पड़ा उसी प्रकार राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस को भाजपा से एक करारी हार का मुंह देखना पड़ा कांग्रेस की मोना सुस्तानी लगभग 432000 मतों से भाजपा के रोडमल नागर सेहार गई और जहां राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की मध्यप्रदेश सरकार के दो प्रमुख कैबिनेट मंत्री अपना दबदबा रखते हैं और वही राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र को दिग्विजय सिंह का घर भी माना जाता है परंतु इन सब बातों के बावजूद कांग्रेस को राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में एक बहुत बड़ी हार का सामना करना पड़ा, इन सब बातों को लेकर आज कांग्रेस ने हार को लेकर समीक्षा रखी थी जिसमें कांग्रेस के जिले के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता समेत विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रियव्रत सिंह खींची और जयवर्धन सिंह शामिल हुए थे।

Body:मध्यप्रदेश के राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में आज कांग्रेस द्वारा अभी हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में मिली हार को लेकर एक समीक्षा रखी गई थी वही यह हार की समीक्षा एक बंद कमरे में की गई जहां पर सिर्फ कांग्रेस के कार्यकर्ता समेत लोकसभा क्षेत्र के विधायक लोकसभा प्रत्याशी मोना सुस्तानी और मध्य प्रदेश सरकार के लोकसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले दोनों कैबिनेट मंत्री शामिल हुए थे, वहीं मीडिया को इस समीक्षा से दूर रखा गया, वहीं मिले ज्ञात सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने अपने हर उस पहलू पर नजर डाली जिसके वजह से उनको इस लोकसभा क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ा और जीत और हार के बीच में एक भारी अंतर रहा।
इस लोकसभा चुनाव में राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में जहां मोना सुस्तानी को रोडमल नागर ने 431019 मतों से करारी शिकस्त दी और वही लगातार दूसरी बार भाजपा का राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में परचम लहराते हुए इसको दिग्विजय सिंह के गढ़ से निकालकर भाजपा के गढ़ बनाने की ओर एक और कदम बढ़ाया है परंतु कांग्रेस द्वारा आज इस हार को लेकर समीक्षा रखी गई थी जिसमें विभिन्न पहलुओं पर नजर डाली गई और हार के लिए जिम्मेदार सभी कारणों को तलाशा गया।

Conclusion:वहीं जिला प्रभारी और नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने बताया कि इस हार के बाद कार्यकर्ताओं में निराशा थी जिसके बाद पार्टी द्वारा एक समीक्षा की गई वही पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया गया कि राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में लोगों के काम होते रहेंगे और कार्यकर्ताओं के भी काम लगातार होते रहेंगे, निराश व हताश होने की कोई जरूरत नहीं है। और हमें विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी फिर सही जनता का दिल जीतेगी और आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

visual

समीक्षा बैठक के बाहर के

बाइट

जयवर्धन सिंह जिला प्रभारी मंत्री

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.