ETV Bharat / state

गायत्री परिवार ने किया 24 कुंडीय यज्ञ और संस्कार महोत्सव का आयोजन

खंडवा के छैगांवमाखन में 24 कुंडीय यज्ञ, प्रज्ञा पुराण और संस्कार महोत्सव का आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा किया जा रहा है.

author img

By

Published : Dec 25, 2019, 10:44 PM IST

Sanskar Mahotsav organized in Khandwa
संस्कार महोत्सव का आयोजन

खंडवा। जिले के छैगांवमाखन में शांतिकुंज हरिद्वार अखिल विश्व गायत्री परिवार ने 24 कुंडीय यज्ञ, प्रज्ञा पुराण और संस्कार महोत्सव का आयोजन किया. इसका उद्देश्य परिवार और समाज का निर्माण करना है. इस अभियान को प्रज्ञा अभियान भी कहते हैं.

जिले के छैगांवमाखन में 5 दिवसीय 24 कुंडीय महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है. गायत्री परिवार के आचार्यों द्वारा 24 कुंडीय यज्ञ का अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है. जिसमें अनेकों युगल दम्पति यजमान बनकर प्रज्ञा पुराण के लाभ से अभिभूत हो रहे हैं. इस प्रज्ञा पुराण में कोई भी यजमान बन सकता हैं. यहां कोई विशेष यजमान नहीं होता हैं. बगैर धर्म, जाति, संपत्ति के आधार पर प्रज्ञा पुराण में यजमान बन सकते हैं.

संस्कार महोत्सव का आयोजन

गायत्री परिवार का मानना है कि विचारों से ही सब कुछ संभव है, आज दुनिया में आस्था और विश्वास का संकट हैं और इसे विचार क्रांति अभियान से दूर किया जा सकता है. इसी कड़ी में प्रज्ञा पुराण के माध्यम से समाज और व्यक्ति तक इसका संदेश पहुंचाया जा रहा है.

Intro:खंडवा। शांतिकुंज हरिद्वार अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा जिले के छैगांवमाखन में 24 कुंडीय यज्ञ, प्रज्ञा पुराण एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं. इसका उद्देश्य व्यक्ति परिवार और समाज का निर्माण करना है. इस अभियान को प्रज्ञा अभियान कहते हैं.

Body:शांतिकुंज हरिद्वार अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा पूरे देश में विचार क्रांति अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत जिले के छैगांवमाखन में 5 दिवसीय 24 कुंडीय महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है गायत्री परिवार के आचार्यों द्वारा इस 24 कुंडीय यज्ञ का अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा हैं. जिसमें अनेकों युगल दम्पति यजमान बनकर प्रज्ञा पुराण का लाभ से अभिभूत हो रहे हैं. इस प्रज्ञा पुराण में कोई भी यजमान बन सकता हैं यहां कोई विशेष यजमान नहीं होता हैं बगैर धर्म,जाति, संपत्ति के आधार पर प्रज्ञा पुराण में यजमान बन सकते हैं. गायत्री परिवार का मानना हैं कि विचारों से ही सब कुछ संभव है अर्थात समाज में सड़े गले विचारों को दूर करके सद्बुद्धि और सद्कर्म के मार्ग से महान संस्कृति का निर्माण हो सकता हैं. आज दुनिया में आस्था और विश्वास का संकट हैं और इसे विचार क्रांति अभियान से दूर किया जा सकता है इसी कड़ी में प्रज्ञा पुराण के माध्यम से समाज और व्यक्ति तक इसका संदेश पहुंचाया जा रहा है प्रज्ञा पुराण में व्यक्ति से परिवार और परिवार से समाज तक के निर्माण का मूल संदेश दिया जा रहा है साथ ही इस अभियान में मानव में देवत्व और धरती पर स्वर्ग के अवतरण की स्थापना की कल्पना की जाती है आज हमारे देश में दुराचार,अनाचार बढ़ रहा है. इसे दूर करने के लिए समाज में प्रज्ञा पुराण के माध्यम से एक वृहद विचार क्रांति अभियान चलाया जाना आवश्यक है समाज की प्रत्येक इकाई को सद्कर्म पर लाकर धर्म और कर्तव्य परायण बनाना हमारा लक्ष्य है

byte - नरेंद्र ठाकुर, आचार्य, शांतिकुंज हरिद्वार गायत्री परिवार।
byte - प्रदीप कुशवाह, यजमान।

Conclusion:गायत्री परिवार इस विचार क्रांति के साथ ही संस्कार महोत्सव के माध्यम से 16 संस्कार, नदियों का शुद्धिकरण, वृक्षारोपण, युवा जोड़ो, बच्चों के लिए संस्कार शालाएं जैसे यज्ञीय अभियान विचार क्रांति के माध्यम से समाज में प्रसारित कर रहा हैं. ईटीवी भारत मध्यप्रदेश।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.