ETV Bharat / state

जबलपुरः कटंगी के प्रज्ञाधाम में विधि- विधान से दी गई स्वामी प्रज्ञानंद महाराज को समाधि - Swami Pragyanand Maharaj gave up his life

स्वामी प्रज्ञानंद महाराज को आज पूरे विधि विधान से कटंगी स्थित प्रज्ञा धाम में समाधि दे दी गई. ब्रह्मलीन प्रज्ञानंद महाराज के दर्शन करने हेतु साधु संत, राजनीतिक हस्तियों सहित सैकड़ों भक्त कटंगी आश्रम पहुंचे.

Devotees visit Swami Pragyanand Maharaj
स्वामी प्रज्ञानंद महाराज के दर्शन करते भक्त
author img

By

Published : Jun 15, 2020, 8:45 PM IST

Updated : Jun 15, 2020, 9:08 PM IST

जबलपुर। अंतरराष्ट्रीय प्रज्ञा मिशन के संस्थापक स्वामी प्रज्ञानंद महाराज को आज पूरी विधि विधान से कटंगी स्थित प्रज्ञा धाम में समाधि दे दी गई. ब्रह्मलीन प्रज्ञानंद महाराज के दर्शन करने हेतु साधु संत, राजनीतिक हस्तियों सहित सैकड़ों भक्त कटंगी पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कोरोना महामारी को देखते हुए स्वामी प्रज्ञानंद महाराज के सभी शिक्षकों ने दूर से ही उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

स्वामी प्रज्ञानंद महाराज के दर्शन करते भक्त

स्वामी प्रज्ञानंद महाराज बीते कुछ दिनों से दिल्ली के साकेत धाम आश्रम में रह रहे थे. शनिवार की दोपहर अचानक ही उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए. सूचना मिलने के बाद सैकड़ों भक्त दिल्ली स्थित साकेत आश्रम पहुंचे, जहां से उनके शव को रविवार की शाम को जबलपुर लाया गया. स्वामी प्रज्ञानंद महाराज का जबलपुर स्थित कटंगी में प्रज्ञा धाम नाम से एक बड़ा आश्रम है. इस आश्रम में हमेशा धार्मिक कार्यक्रम होते थे.

जबलपुर सांसद राकेश सिंह, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, कलेक्टर भरत यादव सहित कई हस्तियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी स्वामी प्रज्ञानंद महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी भी स्वामी प्रज्ञानंद महाराज को श्रद्धांजलि देने जबलपुर स्थित प्रज्ञा धाम पहुंचे. महाराज के देवलोकगमन की सूचना पर कटंगी में शोक छाया रहा. प्रज्ञा धाम पहुंचकर स्वामी जी के भक्तों ने महाराज के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी. इसके बाद प्रज्ञा धाम में ही स्वामी प्रज्ञानंद महाराज की समाधि दी गई. हालांकि स्वामी प्रज्ञानंद महाराज अंतिम दर्शन करने पहुंचे भक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गए.

Last Updated : Jun 15, 2020, 9:08 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.