ETV Bharat / state

इंदौर में जादू बिखेरने आ रहीं हैं प्रियंका, रोड शो के जरिए कांग्रेस के पक्ष में बांधेंगी समां

author img

By

Published : May 13, 2019, 7:52 AM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज एकदिवसीय प्रदेश दौरे पर हैं. वे इंदौर में रोड शो करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगी.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

इंदौर। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में प्रदेश में बची हुई सीटों पर जीत पक्की करने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज इंदौर आएंगी. प्रियंका गांधी राजवाड़ा में सभा को संबोधित करेंगी. इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे. इदौर में प्रियंका गांधी रोड शो भी करेंगी.

लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी का यह पहला दौरा है. माना जा रहा है जिस तरह 1970 में नर्मदा प्रोजेक्ट देखने आईं इंदिरा गांधी को देखने के लिए जिस तरह जनमानस उमड़ा था. ठीक उसी तरह एक बार फिर इंदिरा की पोती प्रियंका गांधी के लिए इंदौर में खासा माहौल देखा जा रहा है. प्रियंका आज दिल्ली से इंदौर पहुंचेगी. प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस ने जिला निर्वाचन कार्यालय से 100 स्वागत मंच लगाने की अनुमति मांगी है.

प्रियंका गांधी आज प्रदेश दौरे पर

प्रियंका गांधी उज्जैन में महाकाल के दर्शन के बाद रतलाम पहुंचेगी. वहां से आकर इंदौर में रोड शो करेंगी. वहीं आम सभा को भी संबोधित करेंगी. 2 घंटे के रोड शो में जगह-जगह फूलों की बारिश से उनका स्वागत किया जाएगा. प्रदेश में पीएम मोदी की आखिरी दौर की आम सभाओं के बाद मालवा अंचल में प्रियंका के दौरे को कांग्रेस एक डैमेज कंट्रोल भी मान रही है. मंत्री जीतू पटवारी का कहना है कि सकारात्मक मुद्दे और जो मुद्दे देश में छूट गए हैं, प्रियंका उस पर बात करेंगी. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के किसी सवाल का पीएम मोदी के पास कोई जवाब नहीं दे पाते.

Intro:देशभर में कांग्रेस की खोई हुई जमीन फिर पाने के लिए अपनी दादी इंदिरा गांधी की पार्टी का दामन थाम कर उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती दे रही पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगी अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान प्रियंका मुख्य रूप से इंदौर में 2 घंटे तक रोड शो करेंगी रोड शो के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में स्थानीय राजवाड़ा पर एक सभा को संबोधित भी करेंगी मध्यप्रदेश में प्रियंका का यह पहला दौरा मोदी के खिलाफ चुनावी दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है

Body:1970 में इंदौर की नर्मदा प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन देखने गांधी हाल आई प्रियंका की दादी को देखने के लिए जिस तरह इंदौर शहर उमड़ा था ठीक उसी तरह एक बार फिर इंदिरा की पोती के रोड शो को लेकर इंदौर में खासा माहौल देखा जा रहा है प्रियंका गांधी 13 मई को सुबह 11:20 पर दिल्ली से रवाना होकर 12:30 पर इंदौर पहुंचेंगे इंदौर विमानतल पर मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रियंका गांधी की अगवानी कर दोपहर 12:40 से 1:00 बजे के दौरान उज्जैन पहुंचेंगे यहां महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद प्रियंका 2:40 पर रतलाम पहुंचेगी रतलाम से लौटकर वे शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक इंदौर में रोड शो करेंगे प्रियंका का रोड शो राज मोहल्ला चौराहा स्थित भगत सिंह प्रतिमा से शुरू होगा इसके बाद वे कमलनाथ के साथ रोड शो करते हुए जवाहर मार्ग मालगंज चौराहा मुकेरि पुरा मुंबई बाजार गुरुद्वारा एमडी साहब प्रिंस यशवंत रोड होते हुए राजवाड़ा पर पहुंचेगी जहां उनकी एक सभा भी आयोजित की गई है

100 मंचों से होगा प्रियंका का स्वागत
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के स्वागत के लिए कांग्रेसमें जिला निर्वाचन कार्यालय से सो स्वागत मंच लगाने की अनुमति प्राप्त की है लगभग 2 घंटे के रोड शो में शहर के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि खिलाड़ी सामाजिक संगठन विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि समेत कांग्रेस नेता और पदाधिकारी अपने अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रियंका के लिए लगाए जाने वाले मंचू से पार्टी महासचिव का लगातार पुष्प वर्षा कर अपने अपने तरीके से स्वागत भी करेंगे

मोदी की सभा का डैमेज कंट्रोल
मध्यप्रदेश में मोदी की आखरी दौर की आम सभाओं के बाद मालवा अंचल में प्रियंका के दौरे को कांग्रेस एक डैमेज कंट्रोल भी मान रही है क्योंकि मोदी सभाओं के बाद प्रियंका के पहुंचने से मतदाताओं को फिर कांग्रेस की तरफ लौटने के लिए इसके अलावा प्रियंका पार्टी के बीच हुई नया चेहरा होने के कारण आम लोगों और मतदाताओं में उनके प्रति खास आकर्षण भी है इसके अलावा प्रियंका के मध्यप्रदेश के दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार हो सकेगा

Conclusion:बाइट जीतू पटवारी खेल मंत्री मध्य प्रदेश
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.