ETV Bharat / state

लॉकडाउनः टोक्यो ओलंपिक में जीत के लिए में इनडोर प्रैक्टिस कर रहे हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर

author img

By

Published : May 16, 2020, 10:29 AM IST

Updated : May 16, 2020, 3:22 PM IST

होशंगाबाद जिले के रहने वाले हॉकी प्लयेर विवेक सागर प्रसाद पढ़ाई के साथ मध्यप्रदेश स्पोर्ट्स एकेडमी से जुड़े हैं और लॉकडाउन के दौरान हॉस्टल में ही रहकर टोक्यो ओलंपिक की तैयारी के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं.

hockey player indoor practice
हॉकी प्लयेर की इनडोर प्रैक्टिस

होशंगाबाद। चीन के वुहान शहर से फैला कोरोना वायरस अब लगभग हर देश में अपने पैर जमा चुका है. कोविड-19 का प्रभाव इतना हावी हो गया है कि मानो पूरा जनजीवन ही थम सा गया है. लोग घरों में ही कैद हैं. ऐसे में क्या व्यापारी, क्या राजनेता और क्या खिलाड़ी कोई भी दहलीज के बाहर कदम रखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है, यही सबसे मुफीद उपाय भी है, होशंगाबाद जिले के हॉकी प्लयेर विवेक सागर प्रसाद पढ़ाई के साथ मध्यप्रदेश स्पोर्ट्स एकेडमी से जुड़े हैं और ओलंपिक में भारत को जिताने के लिए हॉस्टल में ही रहकर दिन-रात प्रैक्टिस कर रहे हैं, साथ ही लोगों से घर में रहने की अपील भी कर रहे हैं.

हॉकी प्लयेर की इनडोर प्रैक्टिस

इंडियन हॉकी प्लयेर विवेक सागर प्रसाद का टोक्यो ओलंपिक में जीतना ही एक लक्ष्य है, इनके सामने हॉकी का टर्फ तो है ही, पर टीम प्रैक्टिस नहीं कर पा रही है. ऐसे में जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले ओलंपिक की तैयारी विवेक सागर हॉकी मैदान में टीम के साथ प्रैक्टिस नही कर पा रहे हैं. ऐसे में अपने रूम में ही प्रैक्टिस कर रहे हैं. विवेक का कहना है कि लॉकडाउन के कारण बेंगलुरु में इंडियन हॉकी टीम रुकी है, जहां खिलाड़ी आउटडोर प्रैक्टिस की जगह इनडोर प्रैक्टिस कर रहे हैं. वो खुद रूम में ही वर्कआउट के साथ सीमित संसाधनों से प्रैक्टिस करने में लगे हैं, वो कहते हैं कि इस बार टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए पदक लेकर आना है. इसके लिए वे हॉस्टल के रूम में ही तैयारी कर रहे हैं.

विवेक ने अपनी सफलता की इबारत महज कुछ सालों में लिखी है, उन्होंने जनवरी 2018 में चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट में पहला कदम रखा था, तब वह मात्र 17 साल की उम्र में भारत की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने थे. न्यूजीलैंड़ के शहर तौरंगा में खेले गए एक मैच में दो रिकॉर्ड बने थे. पदार्पण मैच में जापान पर 6-0 की जीत में विवेक ने दो गोल दागे थे.

विवेक को 2019 में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर चुना है, वे संदीप सिंह के बाद भारतीय राष्ट्रीय टीम से खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं, संदीप सिंह ने 17 साल 341 दिन की आयु में खेला, जबकि विवेक सागर ने 17 साल 352 दिन में. अभी तक 58 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 15 गोल मारने वाले मिडफील्डर विवेक भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बने हैं. जूनियर स्तर पर विवेक प्रसाद ने 20 मैचों में 26 गोल दागे हैं. उन्होंने ब्रेड़ा चैंपियंस ट्रॉफी जून 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में गोल किया था.

Last Updated : May 16, 2020, 3:22 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.