ETV Bharat / state

हॉकी प्रतियोगिता में पहुंचे अशोक ध्यानचंद, खिलाड़ियों को बताई बारीकियां

राज्य स्तरीय अंतर्जिला हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक ध्यानचंद पहुंचे. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को हॉकी के बारे में जानकारियां दी.

author img

By

Published : Feb 16, 2021, 9:32 AM IST

Ashok Dhyanchand
अशोक ध्यानचंद

होशंगाबाद। गांधी स्टेडियम मैदान पर राज्य स्तरीय अंतर्जिला हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन हॉकी के जादूगर कहलाए जाने वाले मेजर ध्यानचंद के बेटे मेजर अशोक ध्यानचंद पहुंचे. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को हाकी की बारीकियां बताई. साथ ही हॉकी टूर्नामेंट के लिए इटारसी की तारीफ भी की.

इस मौके पर मेजर अशोक ध्यानचंद ने कहा कि इटारसी में हॉकी बहुत डेवलप हुआ है. यहां बेहतरीन टूर्नामेंट होते है और देश की बड़ी टीमें हिस्सा लेती है, जहां मैंने भी हाकी खेली.

अशोक ध्यानचंद ने खिलाड़ियों को बताई बारीकियां

बच्चों के विकास का दुश्मन है मोबाइल : अशोक ध्यानचंद

हॉकी जमीनी खेल, क्रिकेट बिकाऊ गेम
मेजर अशोक ध्यानचंद ने कहा कि क्रिकेट बिकाऊ गेम है, इसमें पैसा बहुत है, लेकिन हॉकी जमीनी खेल है. यहां जब खिलाड़ी आता है, तो वह केवल खेल सीखने और देश के लिए खेलने आता है.

इटारसी की हॉकी के विषय में उन्होंने कहा कि यहां बड़े-बड़े टूर्नामेंट हुए हैं. वे खुद झांसी की टीम से इटारसी के मैदान पर खेले हैं. यहां से विवेक सागर जैसे खिलाड़ी निकलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक नहीं कई विवेक सागर निकल सकते हैं. विवेक सागर अपनी मेहनत से आगे बढ़े हैं. हमें उन पर नाज है. संगठनों में आपसी मतभेद के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन खेल की बेहतरी के लिए बनते हैं. सभी को आपसी मतभेद से दूर रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि विश्व स्तरीय खिलाड़ी तैयार करने के लिए यहां एस्ट्रोटर्फ की आवश्यकता है. उन्होंने खुद इसके लिए प्रयास किए थे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.