ETV Bharat / state

डिंडौरी: गांधी विचार यात्रा में दिखाई गई अंग्रेजी भाषा में फिल्म, ग्रामीणों को नहीं आया समझ - Directorate of Culture Department

डिंडौरी जिले में गांधी विचार यात्रा में ग्रामीणों को अंग्रेजी भाषा में फिल्म दिखाई गई. वहीं अंग्रेजी भाषा की जानकारी ग्रामीणों को नहीं होने से विचार यात्रा अपने उद्देश्य से भटकती नजर आई.

गांधी विचार यात्रा में ग्रामीणों को दिखाई गई अंग्रेजी भाषा में फिल्म
author img

By

Published : Nov 20, 2019, 10:30 AM IST

Updated : Nov 20, 2019, 11:49 AM IST

डिंडौरी। आदिवासी जिले डिंडौरी में पहुंची गांधी विचार यात्रा में ग्रामीणों को अंग्रेजी भाषा में फिल्म दिखाई गई. ग्रामीणों में अंग्रेजी भाषा की जानकारी नहीं होने के चलते विचार यात्रा अपने उद्देश्यों से भटकती नजर आई. गांधी विचार यात्रा का उद्देश्य है पूरे प्रदेश में गांधी जी के जीवन से जुड़े विषयों को लोगों तक पहुंचाना.

गांधी विचार यात्रा में ग्रामीणों को दिखाई गई अंग्रेजी भाषा में फिल्म

बता दें प्रदेश सरकार की संस्कृति संचालनालय विभाग ने पूरे प्रदेश में गांधी जयंती के दिन से गांधी विचार यात्रा की शुरुआत की है. जिसमें गांधी यात्रा के जरीए राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी से जुड़े सभी विषयों को नुक्कड़ नाटक और फिल्मों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना है, लेकिन डिंडौरी पहुंची इस विचार यात्रा में ग्रामीणों को अंग्रेजी भाषा में फिल्म दिखाई गई है, जो ग्रामीणों की समझ से परे रही. अंग्रेजी भाषा की जानकारी ग्रामीणों को नहीं होने से विचार यात्रा अपने उद्देश्य से भटकती नजर आई.

वहीं इस यात्रा के समन्वयक ने इसकी जानकारी संस्कृति संचालनालय को दे दी है, लेकिन अब तक उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सका है. वहीं मामले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी लेवल में जानकारी देने की बात कही है.

Intro:एंकर _ मध्यप्रदेश सरकार की संस्कृति संचनालय विभाग के द्वारा पूरे प्रदेश में 02 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन से शुरू की गई गांधी विचार यात्रा अपने मुख्य उद्देश्य से भटकती नजर आ रही है। इस यात्रा का उद्देश्य महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी विषयो को नुक्कड़ नाटक और फ़िल्म के माध्यम से पूरे प्रदेश के हर जिले में दिखाई जानी है लेकिन फ़िल्म को हिंदी की जगह अंग्रेजी में और नुक्कड़ नाटक को रेवाड़ी भाषा मे आदिवासी जिला डिंडौरी में प्रस्तुत किया जा रहा है।जिसको लेकर ग्रामीणों में समझ का अभाव नजर आ रहा है।वही इस यात्रा के समन्वयक ने इसकी जानकारी संस्कृति संचानालय को दे दी है किंतु अब तक उसमें कोई परिवर्तन नही किया जा सका है ।वही मामले में जब मीडिया ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष से बात की तो उन्होंने इस मामले को पार्टी लेवल में जानकारी देने की बात कही है।बापू ने भारत को जिन अंग्रेजो से सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर आजाद कराया था आज कांग्रेस सरकार उसी अंग्रेजी भाषा मे ग्रामीणों को उनकी जीवनी से जुड़ी कहानियां गाँव गाँव जाकर दिखा रही है।

Body:वि ओ 01 मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा गांधी जयंती 02 अक्टूबर 2019 से 02 अक्टूबर 2020 तक गांधी विचार यात्रा शुरू की है।जो पूरे मध्यप्रदेश में 1 साल तक पूरे 52 जिलों में जाएंगी।इस यात्रा के जरिये ग्रामीणों को गांधी जी के जीवन से जुड़ी तमाम विषयो को फ़िल्म सहित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता के सामने दिखाया जाना सुनिश्चित किया गया है।जिसके लिए एक कार्यक्रम समन्वयक भी नियुक्त किया गया है।लेकिन डिंडौरी पहुँची इस विचार यात्रा के जरिये ग्रामीण जनता को अंग्रेजी भाषा मे फिल्म दिखाई जा रही है।जिसे देख ग्रामीणों को समझने में परेशानी हो रही है।अंग्रेजी भाषा की जानकारी न होने से यह यात्रा अपने उद्देश्य से भटकती नजर आई।
Conclusion:बाइट 01 ओसन मांडे,छात्र
बाइट 02 शैलेन्द्र कुशवाहा,कार्यक्रम समन्वयक,रूट न 5
बाइट 03 वीरेंद्र बिहारी शुक्ला,अध्यक्ष जिला कांग्रेस डिंडौरी
Last Updated : Nov 20, 2019, 11:49 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.