ETV Bharat / state

लोगों को दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश, अटारी बॉर्डर तक करेंगे साइकिल यात्रा

पर्यावरण संरक्षण के लिए दो पर्यावरण प्रेमी भारत भ्रमण के लिए निकले हैं, छिंदवाड़ा पहुंचने पर दोनों का जोरदार स्वागत किया गया.

author img

By

Published : Nov 6, 2019, 3:26 PM IST

Updated : Nov 7, 2019, 12:53 AM IST

पर्यावरण संरक्षण

छिंदवाड़ा। प्रदूषण को लेकर राजधानी दिल्ली के साथ ही अन्य राज्य भी परेशान हैं. प्रदूषण नियंत्रण के लिए सरकार के साथ ही कई सामाजिक संस्थाएं भी इस ओर कार्यरत हैं. वहीं महाराष्ट्र के गोंदिया से दो पर्यावरण प्रेमी साइकिल पर सवार होकर लोगों में पर्यावरण संरक्षण की अलख जलाने की मुहिम पर निकले हैं.

महाराष्ट्र से जम्मू कश्मीर तक पर्यावरण संरक्षण और पेड़ पौधे लगाने का संकल्प लेकर साइकिल यात्रा पर निकले पर्यावरण प्रेमी अशोक मेश्राम और भारतचंद्र बघेले छिंदवाड़ा पहुंचे. यहां इनका जोरदार स्वागत हुआ.

पर्यावरण प्रेमी दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पर्यावरण प्रेमी भारतचंद्र बघेले कहते हैं कि वह दूषित पर्यावरण के कारण हो रहे मानव जीवन पर दुष्परिणामों को रोकने के लिए जन जागरण कर रहे हैं. वह लोगों से पर्यावरण संरक्षण, पॉलिथीन मुक्त भारत और पेट्रोल डीजल की बचत की अपील कर रहे हैं.

भारतचंद्र बघेले का कहना है कि लोगों को बाइक से ज्यादा साइकिल का उपयोग करना चाहिए. हर किसी को अपने आसपास पेड़-पौधे लगाने चाहिए. इसी संदेश को लेकर वह महाराष्ट्र के गोंदिया से अटारी बॉर्डर तक की साइकिल यात्रा पर निकले हैं.

Intro:पर्यावरण को बचाने भारत भ्रमण पर निकले गोंदिया से दो शांति दूत....

सौसर-- महाराष्ट्र गोंदिया से जम्मू कश्मीर तक पर्यावरण संरक्षण, आपसी भाईचारा, अमन शांति चैन, पेड़ पौधे लगाने का संकल्प लेकर साइकिल यात्रा से निकले दो पर्यावरण एवं शांति प्रेमियों का बुधवार को सौसर नगर आगमन हुआ,इस दौरान दोनों लोगों का नगर की जनता ने जोरदार स्वागत सत्कार किया,

Body:मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के गोंदिया शहर से साइकिल पर सवार होकर निकले दो पर्यावरण प्रेमी अशोक मेश्राम,उम्र 60,भारतचंद्र बघेले उम्र 38, ने लोगों के दिलों में पर्यावरण के प्रति अलग जगाने साथ ही साथ भारत में अमन-चैन शांति, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में साथ मिल कर रहे, दूषित पर्यावरण के कारण हो रहे मानव जीवन पर दुष्परिणाम को रोकने के लिए जन जागरण कर रहे हैं, साथ ही रास्ते में लगने वाले ग्रामों, शहरों स्कूलों में रुक रुक कर दोनों पर्यावरण प्रेमियों के द्वारा लोगों को पर्यावरण संरक्षण पॉलिथीन मुक्त भारत, आपसी भाईचारा, पेट्रोल डीजल की बचत आदि को लेकर नुक्कड़ चर्चा लेकर मार्गदर्शन जनजागरण भी कर रहे हैं,

Conclusion:सौसर आगमन पर दोनों पर्यावरण प्रेमी ने बताया कि आगामी 18 नवंबर तक हम जम्मू कश्मीर की अटारी बॉर्डर पर पहुंचकर इस पर्यावरण यात्रा का समापन करेंगे,

साइकिल पर भारत भ्रमण के निकले
भारत चंद्र बघेले की बाइट है,
Last Updated : Nov 7, 2019, 12:53 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.