ETV Bharat / state

महिला दिवस पर सड़कों पर उतरेगी महिला कांग्रेस

प्रदेश में लगातार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में महिला कांग्रेस पैदल मार्च करेगी. इसके अलावा विधानसभा पहुंचकर प्रदेश सरकार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगी.

author img

By

Published : Mar 7, 2021, 3:54 PM IST

Pradesh Congress Office
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय

भोपाल। 8 मार्च को महिला दिवस पर महिला कांग्रेस प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी. मध्यप्रदेश में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ अब महिला कांग्रेस शिवराज सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेगी.

सड़कों पर उतरेगी महिला कांग्रेस
  • सड़कों पर उतरेगी महिला कांग्रेस

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ 8 मार्च सोमवार को प्रदेश कार्यालय से विधानसभा तक पैदल मार्च करेगी और मध्य प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम प्रदेश सरकार को ज्ञापन देंगे. दरअसल 8 मार्च को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महिला मोर्चा का राज्य स्तरीय सम्मेलन है. इसके बाद सभी महिलाएं प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से विधानसभा तक पैदल मार्च कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताएंगे. प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान का कहना है कि मध्य प्रदेश में लगातार महिलाओं के खिलाफ अत्याचार हो रहे हैं, आज रोजी-रोटी के लिए भी प्रदेश में महिलाएं तरस रही हैं, तो वहीं घरेलू गैस को लगातार महंगा कर सरकार ने महिलाओं के चूल्हे चौके भी बंद कर दिए हैं.

  • इससे पहले भी किया था आंदोलन का ऐलान

इसके पहले भी कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का ऐलान किया था और 3 मार्च को विधानसभा घेराव की घोषणा की थी, हालांकि बाद में कार्यक्रम निरस्त हो गया. इसके बाद अब महिला दिवस पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान ने सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने का फैसला लिया है. चौहान का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिर्फ महिला दिवस के नाम पर रस्म अदायगी करते हैं, जबकि मध्यप्रदेश में महिलाएं और छोटी बच्चियों की क्या दुर्दशा है, यह जगजाहिर है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.