ETV Bharat / state

देश की जनता को भटकाने वालों को झारखंड ने दिया करारा जवाब-शोभा ओझा

author img

By

Published : Dec 23, 2019, 9:10 PM IST

झारखंड चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस खुश है इस बारे में कांग्रेस की मीडिया अध्यक्ष शोभा ओझा का कहना है कि जनता बीजेपी की विभाजनकारी राजनीति समझ गई है.

shobha ojha on jharkhand elections
'झारखंड की जनता ने दिया बीजेपी को जवाब'

भोपाल। झारखंड चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने झारखंड के चुनाव परिणाम को बीजेपी की विभाजनकारी राजनीति के विरुद्ध देश की जनता का लघु जनमत संग्रह करार दिया है.

'झारखंड की जनता ने दिया बीजेपी को जवाब'

कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन की विजय पर खुशी जताते हुए कहा कि इसे बीजेपी और आरएस एस की विभाजनकारी राजनीति के विरुद्ध देश की जनता का लघु जनमत संग्रह माना जाना चाहिए. देश की जनता को वास्तविक मुद्दों से भटका कर लड़वाने का षडयंत्र करने वाले अब बेनकाब हो चुके हैं.

Intro:भोपाल। झारखंड चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने झारखंड के चुनाव परिणाम को भाजपा की विभाजन कारी राजनीति के विरुद्ध देश की जनता का लघु जनमत संग्रह करार दिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग ने कहा है कि देश की जनता को वास्तविक मुद्दों से भटका कर लड़वाने का प्रयास करवाने वालों को झारखंड की जनता ने बेनकाब कर दिया है।

Body:मप्र कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन की विजय पर हर्ष जताते हुए कहा है कि इसे भाजपा और आरएस एस की विभाजन कारी राजनीति के विरुद्ध देश की जनता का लघु जनमत संग्रह माना जाना चाहिए। देश की जनता को वास्तविक मुद्दों से भटका कर लड़वाने का षडयंत्र करने वाले अब बेनकाब हो चुके हैं। शोभा ओझा ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस, झामुमो और राजद के गठबंधन को मिली जीत स्पष्ट रूप से इस बात की ओर इंगित करती है कि विभाजन कारी राजनीति के दिन अब लद चुके हैं और देश की जनता अब वास्तविक मुद्दों से भटकने वाली नहीं है। जनता जानती है कि नोटबंदी और जीएसटी जैसे घातक हथियारों से देश की जनता को लहूलुहान करने वाली भाजपा अब देश का ध्यान बेरोजगारी,गरीबी, अशिक्षा, स्वास्थ्य और विकास आदि से हटाने के लिए सीएए और एनआरसी जैसे मुद्दे उछाल कर ध्रुवीकरण करने में लगी हुई है। जिसमें उसके हितों की पूर्ति हो रही है।

Conclusion:शोभा ओझा ने कहा है कि झारखंड का ताजा परिणाम देश की दूषित विभाजन कारी राजनीति के बीच झारखंड में वही वह ताजा बयार है,जिसे देश की जनता महसूस करना चाहती है।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.