ETV Bharat / state

महेन्द्र सिंह धोनी की पुरानी फोटो वायरल, साथ वाली लड़की को बताया जा रहा EX-Girlfriend

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आइपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सुर्खियों में हैं. एक लड़की के साथ पहाड़ी पर ली गई तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. हालांकि ईटीवी भारत इस तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है.

author img

By

Published : May 26, 2021, 6:06 PM IST

Picture getting viral on social media
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

रांची/भोपाल। आईपीएल स्थगित होने के बाद रांची लौटते ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लगातार सुर्खियों में है. कभी अपने फार्म हाउस के फोटो और वीडियो की वजह से, तो कभी घर में अपने पालतू जानवरों के साथ खेलते हुए की वायरल वीडियो के कारण. एक बार फिर पहाड़ी की चोटी पर बैठे एक फोटो की वजह से माही सुर्खियों में आ गए हैं.

टीवी के 'जेठालाल' का आज है बर्थ-डे, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स

तेजी से वायरल हो रही तस्वीर
कई साल बाद अचानक पहाड़ी की चोटी पर बैठे महेंद्र सिंह धोनी और एक लड़की की फोटो तेजी से वायरल हो रही है. इस वायरल तस्वीर को लेकर लोगों का कहना है कि यह महेंद्र सिंह धोनी की दिवंगत गर्लफ्रेंड प्रियंका झा की है. हालांकि ईटीवी भारत इस फोटो की पुष्टि नहीं करता है. लेकिन इस फोटो पर लगातार कमेंट आ रहे हैं.

Picture getting viral on social media
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

महेंद्र सिंह धोनी पर बने हिंदी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में उनकी निजी जिंदगी के बारे में कई जानकारियां दी गई हैं. एक लव स्टोरी भी इस फिल्म में दिखाई गई है. धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड का नाम प्रियंका झा था. एक हादसे में उनका निधन हो गया और फिर महेंद्र सिंह धोनी काफी टूट गए थे. फिर धीरे-धीरे उन्होंने अपने-आप को संभालते हुए क्रिकेट को जुनून के साथ खेला और कई उपलब्धियां उनके साथ जुड़ती चली गई. फिर धोनी साक्षी से मिले और उनसे शादी की. फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी की एक बेटी है, जिसका नाम जीवा है.

For All Latest Updates

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.