बजट-2020
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना दूसरा आम बजट सदन में पेश किया. ये नए दशक का पहला आम बजट है. वहीं मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में दूसरी बार बजट पेश हो रहा है. इस बजट में हर वर्ग के लिए कई अहम ऐलान किए गए हैं. निर्मला सीतारमण ने कहा कि ये बजट गांव, गरीब और किसान पर फोकस. वहीं मिडिल क्लास को तोहफा देते हुए टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव किया है.

आय | टैक्स की दरें |
0 से 5 लाख तक | कोई टैक्स नहीं |
5 लाख से 7.5 लाख तक | 10 फीसदी |
7.5 लाख से 10 लाख तक | 15 फीसदी |
10 लाख से 12.5 लाख तक | 20 फीसदी |
12.5 लाख से 15 लाख तक | 25 फीसदी |