ETV Bharat / state

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए एक और दावेदार, खुद को बतााया सबसे वरिष्ठ

कांग्रेस अध्यक्ष के पद के लिए दावेदारी ठोकी जा रही है. बिसाहू लाल सिंह ने कहा कि दिल्ली में चयन समिति बनाई गई है. जिसे भी अध्यक्ष बनाया जाएगा सभी को स्वीकार होगा.

author img

By

Published : Nov 8, 2019, 5:54 PM IST

विधायक बिसाहू लाल ने ठोकी प्रदेश अध्यक्ष के लिए दावेदारी

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है. अब तक कई दावेदार सामने आ चुके हैं. इसमें अब एक और नाम जुड़ गया है, कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल सिंह का. बिसाहू लाल का कहना है कि उनसे सीनियर कम लोग हैं. अगर उन्हें जिम्मेदारी मिलती है तो वो इसके लिए तैयार हैं, लेकिन बिसाहू लाल सिंह ने ये भी कहा है कि हाई कमान जिसको भी इस पद की जिम्मेदारी देगा, सभी को स्वीकार होगा.

वहीं विधायक बिसाहू लाल सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पद के चयन के लिए दिल्ली में एक चयन समिति बनाई गई है. जिसमें पूर्व स्पीकर मीरा कुमार और शिवराज पाटिल है, बिसाहू लाल ने कहा कि अब इसका जल्द से जल्द फैसला हो जाएगा.

वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन कमजोर होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये किसी की व्यक्तिगत राय होगी. अगर संगठन कमजोर होता, तो प्रदेश में सरकार कैसे बनती. प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर अलग-अलग दावेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर पार्टी में सब चाहते हैं कि उन्हें कोई दायित्व सौंपा जाए. लेकिन आखिरी फैसला तो हाईकमान लेगा.

Intro:भोपाल। कांग्रेस के आदिवासी विधायक और पूर्व विधायकों के समर्थन की बात कर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी ठोक के कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल सिंह ने दोबारा प्रदेश अध्यक्ष पद पर दावेदारी ठोकी है।बिसाहू लाल साहू ने मुझ से सीनियर कम लोग है,मुझे जिम्मेदारी मिलती है तो मै तैयार हूं। हालांकि बिसाहू लाल सिंह ने यह भी कहा है कि हाईकमान जिसको भी इस पद की जिम्मेदारी देगा, सबको स्वीकार होगी।Body:मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पद के चयन के लिए दिल्ली में एक चयन समिति बनाई गई है ।जिसमें पूर्व स्पीकर मीरा कुमार और शिवराज पाटिल हैं, मैं समझता हूं कि अब जल्द से जल्द इसका निर्णय हो जाएगा।वही अध्यक्ष पद के लिए उनकी दावेदारी के सवाल पर बिसाहू लाल सिंह ने कहा कि अध्यक्ष बनाने का काम हाईकमान का है। हमें बनाएंगे, तो हम स्वीकार करेंगे किसी और को बनाया जाएगा, तो वह भी सबको स्वीकार होगा।
अपनी दावेदारी को लेकर चर्चा करते हुए बिसाहू लाल सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा में मुझसे सीनियर बहुत कम लोग हैं।शिवराज सिंह और गोपाल भार्गव भी नहीं है। मैं 1980 से विधायक हूं। अगर हाईकमान मुझे दायित्वों का निर्वहन करेंगे।Conclusion:वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन कमजोर होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह किसी की व्यक्तिगत राय होगी। अगर हमारा संगठन कमजोर होता, तो मध्य प्रदेश में सरकार कैसे बनती। प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर अलग-अलग दावेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर पार्टी में सब चाहते हैं कि हमें कोई दायित्व सौंपा जाए। इसी हिसाब से सब अपने विचार रखते हैं। किसी के कहने से कोई अध्यक्ष थोड़े बन जाएगा, यह तो हाईकमान तय करेगा।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.