ETV Bharat / state

दिग्विजय सिंह ने किया चंदनपुरा के जंगल का दौरा, बाघ विचरण क्षेत्र में कटाई का लगाया आरोप - mp news today hindi

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भोपाल के पास चंदनपुरा के जंगलों में उस स्थान का दौरा किया जहां अवैध रूप से पेड़ों के काटे जाने का आरोप है. इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में बाघों का मूवमेंट होता है, इसलिए यहां कटाई रोकी जाए.

Digvijay Singh visited the forest of Chandanpura
दिग्विजय सिंह ने किया चंदनपुरा के जंगल का दौरा
author img

By

Published : Jun 18, 2021, 9:28 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने भोपाल के चंदनपुरा के जंगल का निरीक्षण किया. इस दौरान दिग्विजय सिंह ने NGT के आदेश से वन (Forest) बनाने के लिए संरक्षित की गई 375 हेक्टेयर भूमि की मैपिंग को देखा साथ ही मास्टर प्लान में प्रस्तावित 24 मीटर रोड का भी निरीक्षण किया. इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने उस स्थान का भी दौरा किया जहां 12 मार्च 2020 को 203 पेड़ों की अवैध कटाई का दावा किया जाता है.

दिग्विजय सिंह ने किया चंदनपुरा के जंगल का दौरा

हम चाहते हैं टाइगर रहें सुरक्षित

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि चंदनपुरा और बैरागढ़ चीचली के संरक्षित वन क्षेत्रों के आसपास के इलाकों में नियमों और कानूनों का उल्लंघन हो रहा है. दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में अवैध निर्माण, अवैध खनन, अवैध कटाई की जा रही है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि इस क्षेत्र में रहने वाले बाघ (Tiger) सुरक्षित रहे. दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने बताया कि उनके सीएम रहते हुए चंदनपुरा इलाके में करीब 75 हेक्टयर की राजस्व भूमि हाईटेक प्लांटेशन के लिए दी गई थी वो उसका भी दौरा करने आए थे.

दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, बारिश में बर्बाद हुई फसल का सर्वे कराने की मांग

जंगल में की जा रही अवैध कटाई

दिग्विजय सिंह के साथ इस दौरान बाघ मित्र प्रभाष जेटली भी मौजूद रहे, प्रभाष जेटली ने दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) को बताया कि इस क्षेत्र में करीब 18 बाघों (Tiger) का मूवमेंट है जो कि वन विभाग में अधिकृत रूप से पंजीबद्ध हैं. जेटली ने बताया कि इस समय इस संरक्षित वन में एक बाघिन अपने 3 शावकों के साथ भ्रमण कर रही है. बाघ (Tiger) भ्रमण क्षेत्र के संरक्षण की लड़ाई लड़ रहे राशिद नूर खान ने आरोप लगाया कि NGT के मैपिंग के फाइनल आदेश के इस क्षेत्र में 3 बार जंगल की कटाई और 2 बार आग लगाई जा चुकी है. राशिद नूर ने आरोप लगाया कि चंदनपुरा में NGT के आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है, साथ ही बाघ भ्रमण क्षेत्र में अतिक्रमण भी किया जा रहा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.