भोपाल। उत्तर प्रदेश के कुख्यात आरोपी विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस लगातार बीजेपी पर आरोप लगा रही है. कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को हर जगह साजिश नजर आती है. शिवराज ने कहा आरोपी को मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है, अपराध उत्तर प्रदेश में हुआ है, लिहाज हम उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप देंगे.
विकास दुबे की गिरफ्तारी उज्जैन से होने के बाद से ही कांग्रेस, प्रदेश सरकार पर आरोप लगा रही है. कांग्रेस के आला नेता विकास दुबे की गिरफ्तारी को साजिश बता रहे हैं. कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी नेताओं ने विकास दुबे को बचाने की कोशिश की है. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के कानपुर कनेक्शन को मध्यप्रदेश कांग्रेस इस घटना से जोड़कर देख रही है.
महाकाल मंदिर से किया गया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में 8 पुलिसवालों की हत्या के आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को आज उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी गिरफ्तारी के बाद एक उसे यूपी पुलिस को सौंपे जाने की तैयारियां शुरू हो गईं, जबकि मध्य प्रदेश की सियासत में भी हलचल बढ़ गई. विकास दुबे सुबह ने उत्तर प्रदेश में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या की थी, जिसके बाद से वह फरार था जिसे आज सुबह महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया.