ETV Bharat / state

MP में 12 हजार 705 महिलाएं गायब, सरकार ने दी जानकारी

विधानसभा में कांग्रेस के विधायक विनय सक्सेना के सवाल पर जवाब में सामने आया है कि प्रदेश में 12 हजार से ज्यादा महिलाएं गायब है.

author img

By

Published : Mar 16, 2021, 9:08 PM IST

Assembly
विधानसभा

भोपाल। मध्यप्रदेश की 12 हजार से ज्यादा महिलाएं गायब हैं. विधानसभा में कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना के सवाल के लिखित जवाब में इसका खुलासा हुआ है. कांग्रेस विधायक ने सवाल पूछा था कि महिलाओं और बालिकाओं की गुमशुदगी के जिला बार कितनी शिकायती दर्ज हैं. इसमें से कितनी बच्चियों को बरामद किया गया है. जवाब में बताया गया कि मध्यप्रदेश में इस साल चलाए गए विेशेष अभियान से 5 हजार 781 बच्चियों को बरामद किया गया है, हालांकि प्रदेश में अभी भी 3 हजार 579 बच्चियां गायब हैं.

प्रदेश में 12 हजार से ज्यादा महिलाएं गायब

कांग्रेस विधायक के सवाल के जवाब में सरकार ने बताया है कि प्रदेश की 12 हजार 705 महिलाएं अब भी गायब हैं. हालांकि पूर्व में गायब होने वाली महिलाओं का आंकड़ा 27 हजार 543 का था. इसमें से 14 हजार 836 महिलाओं को पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत खोज लिया गया. हालांकि प्रदेश में 12 हजार 705 महिलाएं अभी भी गायब हैं.

कोरोना के चलते विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जिसमें सबसे ज्यादा महिलाएं इंदौर से गायब हैं. इंदौर से 1326 महिलाएं गायब हैं. इसी तरह धार जिसे से 589 महिलाएं, खंडवा जिले से 226 महिलाएं, खरगौन जिले की 291 महिलाएं, छिंदवाड़ा की 305 महिलाएं, रीवा की 499 और सतना की 430 महिलाओं की अब भी तलाश जारी है. इसी तरह प्रदेश में 3 हजार 579 बच्चियों की तलाश जारी है. हालांकि इस साल पुलिस के अभियान की मदद से 5 हजार 781 बच्चियों को खोज लिया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.