ETV Bharat / state

चंबल में जिस तरह मंत्री बने हैं, वे सब पिंजरे के मंत्री हैं: सुधांशु त्रिपाठी

author img

By

Published : Jan 5, 2021, 12:19 PM IST

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति तैयार कर रही हैं. इसी के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मध्यप्रदेश सह प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी एक दिवसीय भिंड दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने सिंधिया समर्थक मंत्रियों पर जमकर निशाना साधा.

congress-national-secretary-sudhanshu-tripathi-attack-on-bjp
चंबल में जिस तरह मंत्री बने हैं, वे सब पिंजरे के मंत्री हैं: सुधांशु त्रिपाठी

भिंड। अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मध्यप्रदेश सह प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी ने मंत्रिमंडल विस्तार और अजय विश्नोई के ट्वीट को लेकर कहा कि चंबल में जिस तरह मंत्री बने हैं वे सब पिंजरे के मंत्री हैं. वे सोने के महल में पहुंच गए हैं जहां उनकी आवाज नहीं निकल पा रही है. देखने को तो सोने का पिंजरा है भले ही वह मंत्री भी बन जाए लेकिन उनकी आवाज बंद है.

निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां और रणनीति को लेकर आज भिंड में कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन आयोजित किया. अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी की मौजूदगी में हुए इस सम्मेलन में सभी कार्यकर्ता विधायक पूर्व विधायक और कार्यकारिणी सदस्यों को बुलाया गया था. इस दौरान त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनसे जन-जन तक पहुंचने और पार्टी को मजबूत करने को लेकर अपना वक्तव्य दिया.

गांधी परिवार की तारीफों के बांधे पुल

कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक बार फिर गांधी परिवार की तारीफों के पुल बांधे उन्होंने कहा कि गांधी परिवार में 3 सदस्य एक के बाद एक चले गए. जिसके बाद पूरी जिम्मेदारी सोनिया गांधी के कंधों पर आई, नीचे का संक्रमण फैल चुका था पार्टी में सभी तरफ से आवाज बुलंद हो रही थी कि अब पार्टी का काम सोनिया गांधी संभाले और उन्होंने संभाला जिसका नतीजा में 2004 में देखने को मिला. केंद्र में लगातार दो बार कांग्रेस की सरकार रही और धीरे-धीरे आगे हमें और पार्टी को मजबूत बनाना है.

कांग्रेसी विधायकों ने बनाई दूरी

कहने को जिले में कांग्रेस का यह बड़ा कार्यक्रम था जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पहुंचे थे और उनके आने से पहले ही इस सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं कार्यकारिणी सदस्यों पदाधिकारियों विधायक और पूर्व विधायकों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए कहा गया था. बावजूद इसके लहार विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह और उनके ही समर्थक गोहद विधायक मेवाराम जाटव दोनों ने ही कार्यक्रम से दूरियां बना ली, दोनों इस बैठक में शामिल होने नहीं पहुंचे. हालांकि त्रिपाठी का कहना है कि विधायक व्यस्तता के चलते नहीं आ पाए होंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.