ETV Bharat / state

Betul News: आमला में BJP महिला मोर्चा ने वायु सैनिकों के साथ मनाया रक्षाबंधन, भाइयों ने राष्ट्र की सुरक्षा का लिया संकल्प

देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों की कलाई सूनी न रहे, इसके लिए बैतूल जिले के आमला में भाजपा महिला मोर्चा हर साल रक्षाबंधन मनाता है. वायुसेना के जवानों के साथ इस साल भी रक्षाबंधन पर्व मनाया गया. बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी. भाइयों ने देश की रक्षा का संकल्प इस मौके पर लिया.

author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Aug 31, 2023, 11:03 AM IST

BJP celebrated Rakshabandhan
वायु सैनिकों के साथ मनाया रक्षाबंधन
आमला में BJP महिला मोर्चा ने वायु सैनिकों के साथ मनाया रक्षाबंधन

आमला (बैतूल)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी आमला महिला मोर्चा द्वारा राष्ट्र की रक्षा में लगे वायुसेना कर्मियों को रक्षासूत्र बांधकर उनके दीर्घायु व उत्तम स्वाथ्य की कामना की गई. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा व नगर मंडल आमला के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ ही भावनात्मक माहौल में वायु सैनिकों को राखी बांधकर श्रीफल भेंट किया. इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री रश्मि साहू ने कहा कि देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमारी सेना के जवान रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर अपने घर से दूर, राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं.

सैनिकों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना : भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर भगवान से राष्ट्र रक्षकों की सुरक्षा व उत्तम स्वस्थ की मंगलमय कामनाएं की गईं. भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता मालवी ने कहा कि अपने घरों से दूर रहकर राष्ट्र की सुरक्षा करने वाले वीर सैनिको की कलाई सूनी न रहे, इसके लिए भाजपा महिला मोर्चा हर वर्ष जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाता है. इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में बंधा रक्षासूत्र घरों से दूर जवानों को अपनत्व व आनंद देने वाला है.

ये खबरें भी पढ़ें...

ये लोग रहे कार्यक्रम में मौजूद : इस अवसर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमलता कुंभारे, भाजपा जिला भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर, नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, भाजपा वरिष्ठ नेता चिरोंजी पटेल, अशोक नागले, लाजवंती नागले, सुषमा नरवरे, शोभा देशमुख, वर्षा खाड़े, फरीदा हुसैन, नीलम वागद्रे, मंजू पंडाग्रे, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती पाटिल, गीता पंडोले, सुरेखा वराठे, भारती झा, गीता ढोलेकर, दुर्गा साहू, श्रद्धा मालवीया, सपना सोनी, दीक्षा सुरजेकर ममता धामोडे, नीलम साहू, मुक्ता ढोलेकर अंबिका साबले, माधुरी मालवीया, अनिता यादव, निर्मला वाडिवा, विद्या मालवीया, कांता राजोनियां, रेखा भारके, रीना तोमर, राजेश पडोले, राजेश झा, शिवपाल उबनारे, जितेंद्र बेले, राजेश ढोलेकर अशोक झा, भीम सिंह चौहान गोपेंद्र सिंह, हेमंत गुगनानी, गुणवंत सिंह चड्डा, लिखीराम साहु, सतीश हरोड़े, संजय राठौर, नितिन देशमुख, प्रदीप सिंह चौहान, श्रीकांत डाफने,विशाल नरवरे कपिल निरापुरे,अनुराग डफने, अनिल यादव, लोकेश साहु, अंकुर सिंह, आतिश साहू समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.