ETV Bharat / state

सात सूत्रीय मांगों को लेकर नागरिक आपूर्ति निगम और वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के कर्मचारी ने की हड़ताल

सरकार पर दौहरी नीति का आरोप लगाते हुए राज्य आपूर्ति निगम और वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अधिकारी-कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल की. जिससे दोनों विभागों का कामकाज प्रभावित हुआ.

author img

By

Published : Aug 28, 2019, 7:55 PM IST

नागरिक आपूर्ति निगम व वेयरहाउसिंग के अधिकारी-कर्मचारियों ने की हड़ताल

बालाघाट। राज्य आपूर्ति निगम और वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के अधिकारी-कर्मचारियों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय प्रदेश व्यापी हड़ताल की. उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो 12 सितंबर से अनिश्चितकालिन हड़ताल पर चले जाएंगे.

नागरिक आपूर्ति निगम व वेयरहाउसिंग के अधिकारी-कर्मचारियों ने की हड़ताल

कर्मचारियों ने सातवां वेतनमान, एरियस और 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त जैसी सात प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल की. हड़ताल के चलते दोनों विभागों के कार्यालय में तालाबंदी रही, जिससे विभागों का काम प्रभावित हुआ.

कर्मचारियों ने सरकार पर दोहरी नीति का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है, कि सरकार उनकी मांगों को तत्काल स्वीकृत करें. अन्यथा 12 सितंबर से अनिश्चितकालिन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी.

Intro:बालाघाट- बालाघाट में आज विभिन्न मांगो को लेकर मध्यप्रदेश राज्य आपूर्ति निगम एवं मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अधिकारी कर्मचारियो ने एक दिवसीय प्रदेश व्यापी हङताल कर शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.....आज पुरे दिन हङताल पर रहकर कार्यालयीन काम काज से नहीं करते हुये सरकार के दोहरी निति का विरोध किया.....वहीं हङताली अधिकारी कर्मचारियो का कहना है कि उनकी यदि मांगे पुरी नहीं होती है तो आगामी 12 सिंतबर से अनिश्चित कालिन हङताल पर चले जायेंगे....जिससे गरीबो के थाली में मिलने वाला राशन भी नसीब नहीं हो पायेगा....
Body:प्रदेश व्यापी एक दिवसीय प्रदर्शन के चलते नागरिक आपूर्ति निगम व वेयरहाउसिंग के अधिकारी व कर्मचारियों ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया। जिसमें कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने. एरियस का लाभ व राशि देने और 60 वर्ष की जगह पर दुसरे विभागो की तरह 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त करने जैसे प्रमुख मांगे शामिल थी । इस हड़ताल प्रदर्शन के चलते दोनो विभागो के कार्यालय में तालाबंदी रही और किसी तरह के कामकाज नहीं हुए।
Conclusion:दो विभागो के हङताली कर्मचारियो ने सरकार पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुये कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि सरकार उनकी मांगों को तत्काल स्वीकृत करें ....... अन्यथा 12 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे जिस में सर्वाधिक कामकाज पीडीएस का प्रभावित होगा ।क्योंकि यह दोनों ऐसे विभाग है जहां पर गरीबों को पहुंचाने जाए होने वाला राशन गेहूं व अन्य सामग्री तथा एमडीएम में पहुंचाने जाने वाली सामग्री का वितरण इन्हीं के कार्यालय से जुड़ा हुआ है। जो शासन को तकलीफ पहुंचाने वाला होगा ।। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।
बाइट. आर के सोनी नागरिक आपूर्ति निगम के संभागीय अध्यक्ष ।।
बाइट . आर.के.पटले वेयरहाउसिंग प्रभारी।।
श्रीनिवास चौधरी ईटीवी भारत बालाघाट
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.