ETV Bharat / state

Happy New year 2022: ईश्वर के आर्शीवाद के साथ नए साल की शुरूआत, अमरकंटक में दो केंद्रीय मंत्रियों ने की पूजा

author img

By

Published : Jan 1, 2022, 4:50 PM IST

नए साल के पहले दिन(Welcome 2022) केंद्र सरकार के दो मंत्री अमरकंटक पहुंचे और पूजा-अर्चना की. इस दौरान देशवासियों के लिए मंगल कामना की गई.

Happy New year 2022
अमरकंटक में दो केंद्रीय मंत्रियों ने की पूजा

अनूपपुर। नए साल के पहले दिन दो केंद्रीय मंत्री जिले की सुप्रसिद्ध मां नर्मदा उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक पहुंचे. भारत सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री गिरिराज सिंह तथा भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने नववर्ष पर आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यों को अपना समय दिया.

Happy New year 2022
भगवान की शरण में केंद्रीय राज्य मंत्री

अमरकंटक में दो केंद्रीय मंत्री

नए साल के मौके पर भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने नव वर्ष के पहले दिन पवित्र नगरी अमरकंटक के श्री नर्मदा उदगम एवं मन्दिर में दर्शन पूजन अर्चना कर नागरिकों की सुख समृद्धि की मंगल कामना की. देशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना के लिए आचार्यों द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कराई गई. वहीं दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने अमरकंटक स्थित मृत्युंजय आश्रम में स्वामी हरिहरानंद महाराज से मुलाकात की तथा धर्म व अध्यात्म पर लंबी चर्चा की. इस दौरान मंत्रीगणों ने आश्रम में ही नर्मदा परिक्रमा वासियों के साथ भोजन ग्रहण किया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.