उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में प्रातः काल सुबह 4:00 बजे होने वाली भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को जल अर्पित कर उन्हें स्नान कराया गया. इसके बाद पंडे, पुजारियों द्वारा दूध ,दही ,घी ,शहद, पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया. इसके पश्चात भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा अद्भुत श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई जिसमें बाबा महाकाल को फल और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया.
![Ujjain Mahakaleshwar temple Baba Mahakal makeup on 8 March 2022](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/mp-ujj-02-mahakal-darshn-mp10029_08032022060557_0803f_1646699757_765.jpg)
आज बाबा महाकाल का भांग से हुआ अद्भुत श्रृंगार
महाकाल मंदिर के पांडे, पुजारियों द्वारा भगवान महाकाल का भांग से अद्भुत श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल के श्रृंगार में काजू, रुद्राक्ष सहित तमाम चीजों से भगवान महाकाल को सजाकर उन्हें राजा के रूप में तैयार किया गया. आज महाकाल के मस्तक पर काजू और काले अंगूर को लगाया गया और रुद्राक्ष का हार पहनाया गया. इसके अलावा भगवान को चांदी का छत्र और कलरफुल वस्त्र पहनाये गये, फिर तमाम प्रकार के फल और मिठाइयों से भोग लगाया गया.
8 मार्च का पंचांगः बन रहा त्रिपुष्कर योग, जानें शुभ मुहूर्त और चौघड़िया, क्या कहते हैं आपके सितारे