उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में वैसे तो एक दिन पहले ही होली का पर्व शुरू हो जाता है, लेकिन सुबह 4:00 बजे हुई भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल का पंडे-पुजारियों द्वारा दही, दूध, शहद, जल से स्नान कराकर पंचामृत से अभिषेक किया गया. इसके बाद भगवान महाकाल का अलग-अलग कलर के गुलाल से अद्भुत श्रृंगार किया गया और विभिन्न प्रकार का भोग लगाकर भस्म आरती हुई जिसमें भगवान महाकाल के साथ पंडित-पुजारियों और भक्तों ने जमकर होली खेली.
रंगों से सराबोर हुए बाबा महाकाल, भस्म आरती में जमकर खेली गई होली... देखिए वीडियो
दो साल बाद भगवान महाकाल के साथ भक्त खेल रहे हैं होली
कोरोना काल के कारण दो साल से भक्त भगवान महाकाल के साथ होली नहीं खेल पा रहे थे. ऐसे में श्रद्धालु आज बाबा महाकाल के साथ होली का उत्सव बना रहे हैं.
![Ujjain Mahakaleshwar temple Baba Mahakal makeup on 18 March 2022](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/mp-ujj-01-mahakal-darshn-mp10029_18032022065731_1803f_1647566851_473.jpg)
(Baba Mahakal makeup on 18 March 2022 )(Ujjain Mahakaleshwar temple)