ETV Bharat / city

उज्जैन में आज बाबा महाकाल का सूर्य देवता के रूप में हुआ आकर्षक श्रृंगार, करिए दर्शन

आज रविवार होने के कारण भगवान महाकाल को सूर्य मुखी के रूप में तैयार किया गया. सबसे पहले भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया गया, फिर बाबा का भांग और चंदन से आकर्षक श्रृंगार किया गया और भस्मी अर्पित की गई. (Ujjain Mahakaleshwar temple)

author img

By

Published : Mar 13, 2022, 8:12 AM IST

Updated : Mar 13, 2022, 8:17 AM IST

Ujjain Mahakaleshwar temple Baba Mahakal makeup on 13 March 2022
उज्जैन में आज बाबा महाकाल का सूर्य देवता के रूप में हुआ आकर्षक श्रृंगार

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में प्रातः काल 4:00 बजे होने वाली भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को जल अर्पित कर उन्हें स्नान कराया गया. इसके बाद पंडे, पुजारियों द्वारा दूध ,दही ,घी ,शहद, पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया. इसके पश्चात भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा अद्भुत श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई जिसमें बाबा महाकाल को फल और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया.

Ujjain Mahakaleshwar temple Baba Mahakal makeup on 13 March 2022
भस्मी में बाबा महाकालेश्वर

करिए नंदी महाराज के दर्शन

बाबा महाकाल का भांग और चंदन से सूर्य देवता के रूप में हुआ अद्भुत श्रृंगार

भगवान महाकाल को पंडे, पुजारियों द्वारा भांग और चन्दन लगाकर उनका का सूर्य मुखी के रूप में श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल के श्रृंगार में काजू, रुद्राक्ष सहित तमाम चीजों से बाबा को सजाकर उन्हें सूर्य देवता के रूप में तैयार किया गया. इसके अलावा भगवान को चांदी का छत्र और कलरफुल वस्त्र पहनाये गये, फिर तमाम प्रकार के फल और मिठाइयों से भोग लगाया गया.

बाबा महाकाल का सूर्य देवता के रूप में हुआ आकर्षक श्रृंगार

साप्ताहिक राशिफल (13 से 19 मार्च) : रंगों के हिसाब से जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह

(Ujjain Mahakaleshwar temple )(Baba Mahakal makeup on 13 March 2022)

भगवान महाकाल का सूर्य मुखी के रूप में श्रृंगार

Last Updated : Mar 13, 2022, 8:17 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.