ETV Bharat / city

उज्जैन में बाबा महाकाल का राजा के रूप में हुआ अद्भुत श्रृंगार, भगवान ने तीसरे नेत्र के दिए दर्शन - बाबा महाकाल का आज का श्रृंगार

बुधवार को बाबा महाकाल का भस्म आरती के दौरान पंचामृत अभिषेक किया गया. इसके बाद बाबा के मस्तक पर चांदी का तीसरा नेत्र और चंद्र लगाया गया. फिर भगवान का भांग, चंदन और उबटन से राजा के रूप में श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई और उन्हें विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया. (Ujjain Mahakaleshwar temple)

Ujjain Mahakaleshwar temple Baba Mahakal makeup on 13 April 2022
बाबा महाकाल का आज का श्रृंगार
author img

By

Published : Apr 13, 2022, 8:15 AM IST

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में प्रातः काल 4:00 बजे होने वाली भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को जल अर्पित कर उन्हें स्नान कराया गया. इसके बाद पंडे, पुजारियों द्वारा दूध ,दही ,घी ,शहद, पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया. इसके पश्चात भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा अद्भुत श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई जिसमें बाबा महाकाल को फल और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया.

Ujjain Mahakaleshwar temple Baba Mahakal makeup on 13 April 2022
भस्मी में बाबा महाकाल

बाबा महाकाल का भांग,चंदन और उबटन से राजा रूप में हुआ श्रृंगार: भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा भांग, चंदन और उबटन से राजा के रूप में श्रृंगार किया गया. इसके बाद बाबा के मस्तक पर चांदी का तीसरा नेत्र और चंद्र लगाया गया. भगवान महाकाल के श्रृंगार में काजू, बादाम, रुद्राक्ष, भांग, अबीर, कुमकुम सहित तमाम चीजों से बाबा को सजाकर राजा के रूप में तैयार किया गया. इसके अलावा भगवान को चांदी का छत्र,रुद्राक्ष की माला, फूलों की माला और कलरफुल वस्त्र पहनाये गये, फिर तमाम प्रकार के फल और मिठाइयों से भोग लगाया गया.

Guru Rashi Parivartan 2022 : इन 5 राशि वालों के भरेंगे खजाने, नई नौकरी और घर में बजेगी शहनाई, देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन से

(Baba Mahakal makeup on 13 April 2022) (Ujjain Mahakaleshwar temple)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.