Aaj Ka Panchang 12 October: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. जानिए मध्य भारत के ज्योतिषाचार्य शिव मल्होत्रा से आज का पंचांग.
12 अक्टूबर 2022: बुधवार कार्तिक कृष्ण पक्ष सूर्योदय तृतीया तिथि रात 01:59 तक उसके उपरांत चतुर्थी तिथि.
भद्रा: आज दोपहर 01:39 से 01:59 रात तक भद्रा रहेगी.
सर्वार्थ सिद्धि योग: आज शाम 05:10 से कल की प्रातः 06:14 तक सर्वसिद्धि योग रहेगा.
विजय मुहूर्त: आज दोपहर 02:02 से 02:49 दोपहर तक विजय मुहूर्त रहेगा.
नक्षत्र: भरणी नक्षत्र शाम 05:10 तक उसके उपरांत कृतिका नक्षत्र.
राशि: मेष राशि रात 11:29 तक उसके उपरांत वृषभ राशि.
शुभ चौघड़िया मुहूर्त दिन
लाभ: प्रातः 06:14 से 07:42 प्रातः तक.
अमृत: प्रातः 07:42 से 09:10 प्रातः तक.
शुभ: प्रातः 10:37 से 12:05 दोपहर तक.
चर सामान्य: दोपहर 03:01 से 04:29 शाम तक.
लाभ: शाम 04:29 से 05:56 शाम तक.
शुभ चौघड़िया मुहूर्त रात
शुभ: रात 07:29 से 09:01 रात तक.
अमृत: रात 09:01 से 10:33 रात तक.
चर सामान्य: रात 10:33 से 12:05 रात तक.
लाभ: रात 03:10 से 04:42 रात तक.
अभिजीत मुहूर्त: नहीं है.
आज का शुभ अंक: 3, 6, 8, 9
राहुकाल: दोपहर 12:05 से 01:33 दोपहर तक. इसमें शुभ कार्य करना निषेध है.
दिशाशूल: आज के दिन उत्तर दिशा यात्रा करने की मनाई है. अगर जाना जरूरी हो तो घर से सौंफ खाकर निकले कार्य में सफलता मिलेगी.