ETV Bharat / city

PCC अध्यक्ष के लिए दिग्विजय सिंह सोनिया गांधी की पहली पसंद, सीएम का भी मिला साथ

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का नाम सामने आया है. बताया जा रहा है कि उनके नाम का सुझाव खुद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिया है, जबकि सीएम कमलनाथ भी सोनिया गांधी की इस राय पर अपनी सहमति जता चुके हैं. इन सब चर्चाओं के बीच सीएम कमलनाथ दिल्ली रवाना हो गए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के नाम का ऐलान जल्द ही हो सकता है.

author img

By

Published : Aug 29, 2019, 5:49 PM IST

सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह

भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चल रही चर्चाओं के बीच अब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का नाम भी तेजी से उभरकर सामने आ रहा है. दिग्विजय सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की पसंद बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस नाम का सुझाव खुद सोनिया गांधी ने दिया है. उनका मानना है कि मध्यप्रदेश के बारे में दिग्विजय सिंह अनुभवी हैं और फिलहाल राष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं होने के चलते उन्हें मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

दिग्विजय सिंह बन सकते हैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

इस दौरान सीएम कमलनाथ भी दिल्ली रवाना हो गए हैं. जिससे नई सियासी अटकलें लगनी शुरु हो गई है. माना जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व ने सीएम कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए दिल्ली बुलाया है, लेकिन दिग्विजय सिंह का नाम इस प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में आने के बाद सियासी पारा गर्मा गया है. खास बात यह भी है कि दिग्विजय सिंह पहले भी प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं और सूबे में उनका बड़ा जनाधार है.

अनुभव और जनाधार के चलते सामने आया दिग्विजय सिंह का नाम
बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी ने ही प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दिग्विजय सिंह का नाम आगे बढ़ाया. उनका तर्क है कि दिग्विजय सिंह के पास राजनीतिक अनुभव होने के साथ-साथ अब भी प्रदेश में बड़ा जनाधार है. जो विधानसभा चुनाव और नर्मदा यात्रा के दौरान देखने को मिला था. फिलहाल राष्ट्रीय स्तर पर भी दिग्गी राजा के पास कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं है. इसलिए उन्हें यह जिम्मेदारी दी जा सकती है. खास बात यह भी है कि सोनिया गांधी की राय पर सीएम कमलनाथ भी अपनी सहमति जता चुके हैं. वहीं दूसरी तरफ कई दिग्विजय सिंह का नाम सामने आने के बाद उनके गुट के लोग भी सक्रिय हो गए हैं.

इस बारे में मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा का कहना है कि चर्चाएं चल रही हैं. प्रदेश अध्यक्ष की भी हैं और बहुत सी संगठनात्मक चर्चाएं भी हैं. प्रदेश स्तर पर निर्णय लेने के लिए केंद्रीय नेतृत्व की अनुमति लेना पड़ती है. उन सब चीजों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री समय-समय पर दिल्ली जा रहे हैं, चर्चाएं हो रही हैं और निश्चित ही प्रदेश को भी नया नेतृत्व कमलनाथ दिलवाने वाले हैं. नए स्वरूप और नए ताकत के साथ फिर से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की नई नींव खड़ी करने कांग्रेस तैयार है. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह वरिष्ठ नेता है यदि वह कांग्रेस की कमान संभालेंगे तो यह पार्टी का सौभाग्य होगा. उनका नेतृत्व निश्चित ही एक नई ताकत और नया स्वरूप पैदा करेगा.

Intro:भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के चयन की कवायद के बीच आज मुख्यमंत्री कमलनाथ दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनके दिल्ली रवाना होते एक बार फिर राजनीतिक हलचल में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। खास बात यह है कि अब तक जो नाम प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सुर्खियां बटोर रहे थे, उन सब नामों से अलग एक नए नेता का नाम तेजी से उभरा है। जिसे एआईसीसी चीफ सोनिया गांधी की पसंद बताया जा रहा है। जी हां पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम अब प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर सुर्खियों में हैं और बताया जा रहा है कि इस नाम का सुझाव खुद सोनिया गांधी ने दिया है। सोनिया गांधी का मानना है कि मध्य प्रदेश के बारे में दिग्विजय सिंह अनुभवी हैं और फिलहाल राष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ी जिम्मेदारी ना होने के कारण उन्हें मध्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

Body:पिछले कई दिनों से मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के चयन की कवायद चल रही है। इस बीच आज मुख्यमंत्री कमलनाथ का अचानक दिल्ली जाना कई तरह के चर्चाओं को जन्म दे रहा है। मुख्यमंत्री कमलनाथ के दिल्ली जाने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए उन्हें दिल्ली बुलाया गया है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ राजधानी भोपाल के राजनीतिक हलकों में नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व पीसीसी चीफ दिग्विजय सिंह का नाम तेजी से उभरा है। दिग्विजय सिंह का नाम सामने आने पर बताया जा रहा है कि एआईसीसी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिग्विजय सिंह का नाम प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर सुझाया है। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया की मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर सोनिया गांधी से चर्चा हुई थी। इस चर्चा में दीपक बाबरिया ने रायशुमारी के बाद अपनी रिपोर्ट रखी थी। वही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर कई नाम सोनिया गांधी के लिए सुझाए थे। लेकिन इस सब से हटकर सोनिया गांधी ने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दिग्विजय सिंह का नाम आगे रखा। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी का तर्क था कि प्रदेश कांग्रेस संगठन और मध्य प्रदेश सरकार के संचालन के मामले में दिग्विजय सिंह अनुभवी नेता हैं।सत्ता और संगठन दोनों का उन्हें अनुभव है और फिलहाल राष्ट्रीय स्तर पर उनके पास संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं है। इसलिए उन्हें मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।सोनिया गांधी की इस पेशकश पर जहां कमलनाथ ने तुरंत हामी भर दी है,वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे दावेदार दिग्विजय सिंह के समर्थन में आ गए हैं। जो लंबे समय से उनसे जुड़े हुए हैं और उन्हीं के गुट में गिने जाते हैं। दूसरी तरफ अजय सिंह के बंगले पर मंगलवार को पहुंचे दिग्विजय सिंह और मंत्री गोविंद सिंह के बीच मुलाकात के भी यही मायने निकाले जा रहे हैंःवही कल अपने बंगले पर विधायकों के जमा होने के बाद अजय सिंह का यह बयान आना कि सोनिया गांधी मध्य प्रदेश के सभी नेताओं से वाकिफ हैं और वही प्रदेश अध्यक्ष का फैसला करेंगी।वह जो फैसला करेंगी,हमें मंजूर होगा। इन सब राजनीतिक हलचल को देखते हुए माना जा रहा है कि दिग्विजय सिंह अब प्रदेश अध्यक्ष के सबसे प्रबल दावेदार के तौर पर सामने उभरे हैं।

Conclusion:इस बारे में मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा का कहना है कि चर्चाएं चल रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष की भी हैं और बहुत सी संगठनात्मक चर्चाएं भी हैं। प्रदेश स्तर पर निर्णय लेने के लिए केंद्रीय नेतृत्व की अनुमति लेना पड़ती है। उन सब चीजों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री समय-समय पर दिल्ली जा रहे हैं,चर्चाएं हो रही हैं और निश्चित ही प्रदेश को भी नया नेतृत्व कमलनाथ दिलवाने वाले हैं। नए स्वरूप और नए ताकत के साथ फिर से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की नई नींव खड़ी करने कांग्रेस तैयार है।

वही प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर दिग्विजय सिंह के नाम की सुगबुगाहट को लेकर दुर्गेश शर्मा का कहना है कि दिग्विजय सिंह हमारे शीर्ष नेतृत्व हैं,बड़े नेता हैं। यदि वह हमारी कमान संभालेंगे, तो हमारे पार्टी का सौभाग्य है। उनका नेतृत्व निश्चित ही एक नई ताकत और नया स्वरूप पैदा करेगा। अगर कोई युवा भी आता है, तो उसे भी दिग्विजय सिंह के मार्गदर्शन में ही काम करना है।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.