ETV Bharat / city

14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस का मोदी सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन, तैयारियों में जुटा संगठन

author img

By

Published : Nov 28, 2019, 1:13 AM IST

कांग्रेस दिल्ली के रामलीला मैदान में मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ 14 दिसंबर को महारैली का आयोजन करने जा रही है. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी इस रैली को सफल बनाने की तैयारियां शुरु कर दी है. कांग्रेस के तमाम नेता रैली को सफल बनाने में जुटे हैं.

कांग्रेस कार्यालय
कांग्रेस कार्यालय

भोपाल। केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली में हल्ला बोलेगी. मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ कांग्रेस दिल्ली के रामलीला मैदान में एक महारैली आयोजित करने जा रही है. इस महारैली को सफल बनाने लिए कांग्रेस शासित राज्यों ने पूरी ताकत झोंक दी है. मध्य प्रदेश कांग्रेस भी रैली को सफल बनाने की तैयारी में जुटी है.

प्रकाश जैन, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने के लिए एआईसीसी के पदाधिकारी से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी मेहनत कर रहे हैं. मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता भी रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश के सभी 52 जिलों का दौरा कर रहे हैं. कांग्रेस की योजना है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और मध्य प्रदेश के प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक प्रदेश के निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, कटनी, दमोह और सागर जिलों का दौरा करेंगे. केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में होने वाली रैली की तैयारियों पर विचार विमर्श करेंगे. इन बैठकों में जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेस संगठन के तमाम नेता मौजूद रहेंगे.

14 दिसंबर को होने वाली महारैली पर कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया कि देश विषम परिस्थितियों में हैं. एक जिम्मेदार विपक्ष के नाते कांग्रेस की जिम्मेदारी है कि वह जनता की आवाज सरकार के सामने उठाए. जो सरकार आज अनिर्णय की स्थिति में है. देश में विकास का कोई काम नहीं हो रहा है. उस सरकार को जगाने के लिए 14 दिसंबर को कांग्रेस दिल्ली में महारैली करने जा रही है. इस रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस मेहनत कर रही है.

Intro:भोपाल। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पर महारैली आयोजित करने जा रही है। इस महारैली को सफल बनाने लिए कांग्रेस शासित राज्यों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश से ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने के लिए एआईसीसी के पदाधिकारी से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी दिन रात मेहनत कर रहे हैं।मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिव और प्रदेश कांग्रेस द्वारा बनाए गए जिलो के प्रभारी रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश के सभी 52 जिलों का दौरा कर रहे हैं।

Body:इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और मध्य प्रदेश के प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी 28 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर तक प्रदेश के निवाड़ी टीकमगढ़ पन्ना छतरपुर कटनी दमोह और सागर जिलों का दौरा करेंगे और 24 दिसंबर 2019 को भाजपा की केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में होने वाली रैली की तैयारियों पर विचार विमर्श करेंगे इन बैठकों में जिला अध्यक्ष जिला कार्यवाहक अध्यक्ष विधायक विधानसभा प्रत्याशी लोकसभा प्रत्याशी मोर्चा संगठनों के जिला अध्यक्ष पूर्व जिला कांग्रेश अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य तथा नगरपालिका अध्यक्षों के साथ तैयारियों के संबंध में चर्चा की जाएगी

Conclusion:तैयारियों के बारे में चर्चा करते हुए मप्र कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया कि क्योंकि देश विषम परिस्थितियों में हैं। एक जिम्मेदार विपक्ष के नाते कांग्रेस की जिम्मेदारी है कि वह जनता की आवाज सरकार के सामने उठाए। जो सरकार आज अनिर्णय की स्थिति में है। विकास का कोई काम नहीं कर पा रही है। उस सरकार को जगाने के लिए 14 दिसंबर को कांग्रेस दिल्ली में महारैली करने जा रही है. इसी रैली की तैयारियां चल रही हैं। हमारे एआईसीसी के सचिव, जो एआईसीसी से पर्यवेक्षक भेजे गए,वह लगातार दौरे कर रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला प्रभारी बनाए गए हैं। साथ ही जिला ब्लाक कमेटी के अध्यक्ष भी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.