ETV Bharat / city

जनता के बीच उपलब्धियां गिनाएगी कमलनाथ सरकार , एक महीने चलेगा कार्यक्रम

author img

By

Published : Nov 18, 2019, 9:17 PM IST

प्रदेश की कमनलाथ सरकार के एक साल पूरा होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने की योजना बनाई है. जिसके तहत सरकार के मंत्री और कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करेंगे.

सीएम कमलनाथ

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को जल्द ही एक साल पूरा होने वाला है. कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए जनता के बीच जाएगी. सीएम कमलनाथ के जन्मदिन और सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस पार्टी कमलनाथ सरकार की उपलब्धिया और नीतियां प्रदेश की जनता के सामने पेश करेगी.

सुरेश पचौरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री

कांग्रेस के प्रदेश संगठन ने सभी मंत्रियों एवं जिला शहर कांग्रेस अध्यक्षों को एक पत्र लिखकर कांग्रेस सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर. एक महीने तक पत्रकार वार्ता के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जनाकारी लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. एक महीने तक चलने वाला यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन और प्रदेश महामंत्री राजीव सिंह के संयोजन में संचालित किया जाएगा. कांग्रेस की इस योजना के तहत 18 नवंबर से 17 दिसंबर तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मंत्री भी प्रेसवार्ता करेंगे.

मुख्यमंत्री कमलनाथ के अब तक के कार्यकाल के आधार पर और कांग्रेस के वचन पत्र के पूरे किए गए वादों के बारे में बताया जाएगा. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि हमने चुनाव में जो वचन पत्र दिया था. सीएम कमनलाथ उस वचन को पूरा करने का काम कर रही है. हम अपनी सरकार का लेखा-जोखा प्रदेश की जनता के सामने पेश करेंगे.

Intro:भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने हुए 11 महीने बीत चुके हैं। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को आशीर्वाद देकर कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के प्रेरणादायी नेतृत्व में यह संभव हुआ है। प्रदेश के लाखों कांग्रेसजनों की आकांक्षा है कि 18 नवंबर जो मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिवस है, से लेकर 17 दिसंबर 2019 तक कांग्रेस सरकार के 1 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी जन हितेषी कार्यक्रमों एवं नीतियों की जानकारी से प्रदेश की जनता को अवगत कराया जाएगा।

Body:प्रदेश संगठन ने सभी मंत्रियों एवं जिला शहर कांग्रेस अध्यक्षों को एक पत्र लिखकर कांग्रेस सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर 1 महीने तक पत्रकार वार्ता के माध्यम से जन हितेषी एवं कल्याणकारी नीतियों के संबंध में जानकारी दिए जाने के निर्देश जारी किए हैं। एक माह तक चलने वाला यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर,प्रकाश जैन और प्रदेश महामंत्री राजीव सिंह के संयोजन में संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन हेतु प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अभय दुबे को प्रभारी समन्वयक मनोनीत किया गया है।इसी सिलसिले में 18 नवंबर से 17 दिसंबर तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मंत्री गणों के प्रभारी जिलों एवं संभागों में मंत्री गण पत्रकार वार्ताएं लेंगे। जिसमें प्रदेश प्रवक्ता भी उपस्थित रहेंगे।प्रदेश के सभी जिलों में मंत्री गण, संभागीय मुख्यालयों एवं प्रभारी जिलों सहित तीन जिलों में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।

Conclusion: मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 11 माह के कार्यकाल में वचन पत्र के लगभग 100 वचनों से अधिक पूरे कर एक जिम्मेदार,संवेदनशील एवं पारदर्शी प्रदर्शन दिया है। जिसके अंतर्गत प्रदेश के नागरिकों को अनुसूचित जाति, जनजाति, मध्यम वर्ग एवं अन्य सभी वर्गों के लोगों एवं समाज के पिछड़े वर्ग के कल्याण के अनेक वचन पूरे किए गए हैं।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.